फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Trackman will now become a straight blacksmith, after a long wait, the road is open

ट्रैकमैन अब सीधे बनेंगे लुहार, लंबे इंतजार के बाद खुली राह

Wed, 13 Jul 2022 12:48 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 13 Jul 2022 12:48 AM IST
विज्ञापन
Trackman will now become a straight blacksmith, after a long wait, the road is open
झांसी। रेलवे ट्रैक की मरम्मत करने वाले सैकड़ों ट्रैक मैन को अब प्रमोशन पाने के लिए दो साल लंबा इंतजार नहीं करना पड़ेगा। प्रमोशन अवधि पूरी होते ही उनको सीधे लुहार पद पर पदोन्नत कर दिया जाएगा। कार्मिक विभाग की लंबी कवायद के बाद यह रास्ता साफ हुआ है। इस फैसले से करीब डेढ़ सौ से अधिक ट्रैकमैन को फायदा होगा।
विज्ञापन

रेलवे में सबसे निचला पद ट्रैकमैन (1800 रुपये पे बैंड ) का होता है लेकिन, संरक्षा के लिहाज से यह सबसे आवश्यक होते हैं। लाइन फ्रैक्चर मिलने पर ट्रैक मैन को मौके पर भेजकर उसे दुरूस्त कराया जाता है। करीब दस साल सेवा के बाद ही इसकी पदोन्नति का नंबर आ पाता था। इसके बाद इनका प्रमोशन हैमरमैन पद (1900 रुपये पे बैंड) पर होता है। यहां उनको दो साल काम करना पड़ता है। इसके बाद उनका प्रमोशन लोहार (1900 रुपये पे बैंड) पद पर होता है लेकिन, हैमरमैन और लुहार का पे बैंड एक होने से इसका फायदा उनको नहीं मिल पाता था। दो साल इंतजार के बाद भी पे बैंड नहीं बदलता था। इसको देखते हुए ट्रैकमैन काफी समय से हैमरमैन के बजाए सीधे लोहार पद पर प्रमोट करने की मांग कर रहे थे। उनकी मांग को देखते हुए कार्मिक विभाग ने एनसीआर मुख्यालय से इजाजत मांगी। कुछ समय पहले इसकी मंजूरी एनसीआर मुख्यालय से मिल गई। अब कार्मिक विभाग ने अंतिम अधिसूचना भी जारी कर दी। इसके जारी होने से ट्रैकमैन को प्रमोशन के लिए दो साल इंतजार नहीं करना होगा। मुख्य कार्मिक अधिकारी राजेश कुमार गुप्ता का कहना है कि कागजी कार्रवाई अंतिम चरण में है। जल्द ही इसका लाभ ट्रैक मैन को दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed