फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Tourist Police would constitute

पर्यटन पुलिस का होगा गठन

Sun, 06 Dec 2015 01:25 AM IST
झांसी/ ब्यूरो
झांसी/ ब्यूरो Updated Sun, 06 Dec 2015 01:25 AM IST
विज्ञापन
झांसी। पर्यटकोें को आपात स्थिति में सहायता एवं जानकारियां देने के लिए जल्द ही जिले में पर्यटन पुलिस का गठन होगा। यहां छह पद स्वीकृत हुए हैं। पर्यटन पुलिस को सर्वप्रथम रेलवे स्टेशन स्थित पर्यटन सूचना केंद्र पर तैनात किया जाएगा।
विज्ञापन


ओरछा, खजुराहो, ललितपुर एवं झांसी के ऐतिहासिक स्थलों को देखने के लिए देश विदेश के पर्यटक पहले झांसी स्टेशन पर ही आते हैं। यहां से वह विभिन्न साधनों से पर्यटक स्थलों पर पहुंचते हैं।
विज्ञापन


पर्यटकों को आपात स्थिति में सहायता दिलाने के लिए  लखनऊ, वाराणसी व आगरा की तर्ज पर झांसी में भी  पर्यटन पुलिस की आवश्यकता महसूस की जा रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


शासन ने भी इस संदर्भ में आवश्यक निर्देश जारी किए थे। क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी कल्याण यादव के मुताबिक शासन ने यहां के लिए चार कांस्टेबल, एक निरीक्षक एवं एक उप निरीक्षक का पद स्वीकृत किया है।


यह सभी पद भूतपूर्व सैनिकों से भरे जाएंगे।  चयन समिति में जिलाधिकारी, एसएसपी, क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी व भूतपूर्व सैनिक कल्याण निगम के अधिकारी होंगे। पर्यटन पुलिस को रेलवे स्टेशन झांसी स्थित पर्यटन सूचना केंद्र पर तैनात किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed