{"_id":"53890dd84b32c9dab869cec0dad99068","slug":"toopers-goes-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सम्मान के सफर पर रवाना हुए मेधावी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सम्मान के सफर पर रवाना हुए मेधावी
ब्यूराे/अमर उजाला
Updated Wed, 01 Jul 2015 01:45 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। अमर उजाला द्वारा एक जुलाई को लखनऊ में आयोजित मेधावी छात्र सम्मान
विज्ञापन
समारोह में भाग लेने के लिए हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के टॉपर मंगलवार को
रवाना हुए। इन विद्यार्थियों को मुख्यमंत्री अखिलेश यादव सम्मानित करेंगे।
अमर उजाला के तत्वावधान में बुधवार को लखनऊ में मेधावी छात्र सम्मान समारोह आयोजित किया जा रहा है। विभूति खंड गोमती नगर स्थित इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित समारोह में मुख्यमंत्री अखिलेश यादव द्वारा मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया जाएगा। मेधावियों को मेडल व प्रशस्ति पत्र के साथ साइकिल भी मिलेगी।
इस कार्यक्रम में प्रदेश के सभी जनपदों के हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षा में जिले में टॉप करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया जाएगा। इसमें भाग लेने के लिए झांसी से हाईस्कूल में टॉप करने वाली श्वेता सिंह तथा इंटमीडिएट के टॉपर प्रशांत समाधिया रवाना हुए। बच्चों के अभिभावक व शिक्षा विभाग के कर्मचारी भी उनके साथ गए। वहीं, ललितपुर के जिला विद्यालय निरीक्षक प्रदीप कुमार मौर्य हाईस्कूल के विशाल साहू व इंटरमीडिएट की टॉपर दिव्यानी लिटौरिया को लेकर रवाना हुए। इससे पूर्व अमर उजाला परिवार द्वारा मेधावियों को माल्यार्पण कर विदाई दी गई। मालूम हो कि अमर उजाला द्वारा यह कार्यक्रम पिछले दो वर्षों से आयोजित किया जा रहा है।