फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   toll free number for destroyed crops

जिले में खराब हुई फसलों के लिए टोल फ्री नंबर जारी

Sun, 08 Mar 2020 02:00 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 08 Mar 2020 02:00 AM IST
विज्ञापन
toll free number for destroyed crops
toll free number for destroyed crops
झांसी। बारिश एवं ओलावृष्टि की वजह से खराब हुई फसल की सूचना देने के लिए कृषि विभाग की ओर से टोलफ्री नंबर जारी किए गए हैं। इन नंबरों पर सूचना देने वाले किसानों को तत्काल बीमा भुगतान का लाभ मिल सकेगा।
विज्ञापन

पिछले कुछ दिनों में कई इलाकों में बारिश व ओलावृष्टि हुई है। इससे गेहूं, चना आदि की फसल को नुकसान पहुंचा है। जिन किसानों की फसल को नुकसान पहुंचा है वे 1800120909090 पर कॉल करके नुकसान की सूचना दे सकते हैं। 72 घंटे के भीतर नुकसान की सूचना देने वाले किसानों को ही तत्काल बीमा भुगतान का लाभ मिल सकेगा। जिला कृषि अधिकारी केके सिंह के मुताबिक प्रधानमंत्री बीमा योजना में शामिल किसान टोल फ्री नंबर अथवा कृषि, राजस्व कार्यालय पहुंचकर अपने व्यक्तिगत नुकसान की सूचना दर्ज करा सकते हैं। आपदा प्रभावित क्षेत्र में संयुक्त सर्वेक्षण के आधार पर फसलों की क्षतिपूर्ति दी जाएगी। उधर, ओलावृष्टि के बाद नुकसान का आकलन करने के लिए यहां बीमा कंपनी का कोई प्रतिनिधि आज भी नहीं पहुंचा। इस वजह से नुकसान का भौतिक सत्यापन नहीं हो सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed