फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   toilets of petrol pumps will be inspected

पेट्रोल पंपों पर बने शौचालयों की होगी जांच

Sun, 21 Jul 2019 08:45 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 21 Jul 2019 08:45 PM IST
विज्ञापन
toilets of petrol pumps will be inspected
पेट्रोल पंपों पर बने शौचालयों की होगी जांच
विज्ञापन

झांसी। पेट्रोल पंपों पर बने शौचालय भी सरकारी तंत्र की निगाह में हैं। मंडलायुक्त ने मंडल के तीनों जिलाधिकारियों को पंपों पर बने शौचालयों की जांच कराने के निर्देश दिए हैं। गंदगी पाए जाने पर संचालकों को चेतावनी देने को कहा गया है।
पेट्रोल पंपों पर शौचालय अनिवार्य व्यवस्थाओं में से एक हैं। इसका इस्तेमाल पंप पर पेट्रोल-डीजल लेने आने वाले लोग तो कर ही सकते हैं, साथ ही सड़क से गुजर रहे अन्य लोगों को भी आकस्मिक स्थिति में इन शौचालयों के उपयोग से रोका नहीं जा सकता है। अब तक इन शौचालयों की निगरानी की सरकारी स्तर पर कोई व्यवस्था नहीं थी, लेकिन अब इस पर ध्यान दिया जा रहा है, जिससे हाईवे व शहर के अंदर लोगों को शंका समाधान के लिए परेशान न होना पड़े और स्वच्छता बनी रही।
विज्ञापन

इस संबंध में मंडलायुक्त कुमुदलता श्रीवास्तव ने मंडल के तीनों जिलाधिकारियों को निर्देश जारी किए गए हैं। उनसे कहा गया है कि वे पेट्रोल पंपों के शौचालयों की नियमित रूप से जांच कराएं। खासतौर पर साफ-सफाई का विशेष ख्याल रखा जाए। इसमें कमी पाए जाने पर पेट्रोल पंप संचालकों को चेतावनी दी जाए। हर हाल में इन शौचालयों में सफाई की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। इसके अलावा जिन पंपों पर अभी शौचालय नहीं हैं, उन पर ये बनवाने की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed