फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Together with his sons, he beat his own brother to death.

Jhansi News: बेटों के साथ मिलकर सगे भाई को पीट-पीटकर मार डाला

Wed, 05 Aug 2026 02:24 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी Updated Wed, 05 Aug 2026 02:24 AM IST
विज्ञापन
Together with his sons, he beat his own brother to death.
झांसी। चिरगांव थाना क्षेत्र के नरी गांव में मामूली विवाद के बाद बेटों के साथ मिलकर बड़े भाई ने अपने छोटे भाई रामनाथ कुशवाहा (50)की पीट-पीटकर हत्या कर दी जबकि अपने भतीजे को घायल कर दिया। गंभीर रूप से घायल रामनाथ ने मंगलवार को मेडिकल अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस ने पांच आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करने के साथ ही दो मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

29 जुलाई को रामनाथ कुशवाहा (55) ने अषाढ़ माह में होने वाली घटोरिया पूजा के अवसर पर भोज का आयोजन किया था। भोज में उनके भाई विजय सिंह, राम किशन और बिशुन भी शामिल हुए। परिजनों का कहना है कि भोज के दौरान चचेरा भतीजा राघवेंद्र शराब के नशे में रामनाथ के पास पहुंचा और शराब पीने के लिए डिस्पोजल गिलास मांगने लगा। रामनाथ ने यह कहते हुए गिलास देने से मना कर दिया कि पहले लोग खाना खा लें, बाद में गिलास ले लेना। इस बात को लेकर उनके बीच विवाद होने लगा। रामनाथ की बात से नाराज राघवेंद्र ने यह बात पिता विजय को बताई। आरोप है सभी ने रामनाथ और उनके बेटे दीपेंद्र पर लाठी-डंडों से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमले में घायल रामनाथ को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया था। थाना प्रभारी बलिराज शाही के मुताबिक रामनाथ के पुत्र मंगल की तहरीर पर विजय, राघवेंद्र समेत पांच आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने के साथ ही विजय एवं राघवेंद्र को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन


इनसेट
लापरवाही बरतने पर दरोगा निलंबित
दो पक्षों के बीच संघर्ष होने की घटना के बावजूद पुलिस ने इस मामले में लापरवाही बरतते हुए रिपोर्ट तक दर्ज नहीं की। मंगलवार को रामनाथ की मौत के बाद आनन-फानन में पुलिस ने मामला दर्ज किया। लापरवाही की बात सामने आने के बाद एसएसपी बीबी जीटीएस मूर्ति ने दरोगा जितेंद्र सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित करते हुए प्रारंभिक जांच के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed