{"_id":"602c1fe38ebc3ee95d57522d","slug":"together-handing-hand-life-time-take-sath-jhansi-news-jhs188728671","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक-दूजे का थामा हाथ, जीवनभर निभाएंगे साथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक-दूजे का थामा हाथ, जीवनभर निभाएंगे साथ
विज्ञापन
झांसी। जीआईसी में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 80 जोड़ों का विवाह कराया गया। इस दौरान नव युगलों ने सात फेरे लेकर एक-दूजे का हाथ थामा और जीवनभर साथ निभाने का वादा किया। योजना के तहत उपहार और धनराशि का लाभ मिलने पर नव दंपतियों के चेहरे खिले नजर आए। साथ ही जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने सभी को आशीष प्रदान किया।
विवाह समारोह में पहुंचे कन्या और वर पक्ष के परिजनों और रिश्तेदारों का नगर निगम और समाज कल्याण विभाग के अधिकारियों ने स्वागत किया। इस दौरान पंडाल में बने विवाह मंडपों में सभी दंपतियों ने वैवाहिक रस्में अदा करते हुए सात फेरे लिए। इसके बाद भाजपा की प्रदेश उपाध्यक्ष और जिला प्रभारी कमलावती सिंह और महापौर रामतीर्थ सिंघल ने सभी दंपतियों को आशीष और उपहार प्रदान किए। समारोह में नगर निगम के आठ, नगर पालिका बरुआसागर के चार, नगर पालिका चिरगांव के एक, ब्लॉक बंगरा के पांच, बामौर के चार, बड़ागांव के 11, मोंठ के दो, चिरगांव के 21, गुरसराय के छह, मऊरानीपुर के दो, बबीना के 16 जोड़ों का विवाह संपन्न कराया गया। साथ ही सभी वधुओं के खाते में 35 हजार रुपये की राशि भेजी गई। इस मौके पर विधायक प्रतिनिधि गोकुल दुबे, पार्षद मुकेश सोनी, प्रदीप नगरिया, उमाशंकर राय, आदर्श गुप्ता, विद्याप्रकाश दुबे, रमा कुशवाहा, नगर आयुक्त अवनीश राय, अपर नगर आयुक्त शादाब असलम, उप नगर आयुक्त अमित सिंह, समाज कल्याण अधिकारी सुनील कुमार, मुख्य कर निर्धारण अधिकारी रोहन सिंह, एक्सईएन एमके सिंह, कर निर्धारण अधिकारी हरगोविंद सिंह यादव, बृज कुमार, आरके लवानिया व जितेंद्र तिवारी मौजूद रहे।
बारिश ने डाला खलल
विवाह समारोह के दौरान जैसे ही फेरों का कार्यक्रम शुरू हुआ, तो बारिश होने लगी। मंच पर आशीर्वाद समारोह के दौरान लोगों ने सिर ढकने के लिए गद्दे उठा लिए। पांच मिनट बाद बारिश बंद होने पर स्थिति सामान्य हुई।
विज्ञापन
बोले लाभार्थी...
सामूहिक विवाह योजना का लाभ मिला है। सरकार ने अच्छी पहल की है। निर्बल वर्ग के लिए सरकार काम कर रही है।- शिवचरण
सरकार की योजना के तहत सामूहिक रूप से विवाह किया है। समारोह में सम्मान और उपहार पाकर खुशी हो रही है।- मुकेश
सरकार की पहल निर्बल वर्ग के लिए काफी लाभदायक है। योजना का लाभ निचले स्तर तक पहुंच रहा है।- रविकांत
कन्याओं का कन्या दान कर सरकार पुण्य का काम कर रही है। समारोह में विवाह कर काफी खुश महसूस कर रही हूं।- चांदनी
बेटियों के लिए प्रदेश में चल रही योजना काफी सकारात्मक हैं। निर्बल वर्ग की योजना का लाभ मिलने से राहत मिली है।- नंदिनी
परिजन विवाह को लेकर चिंतित रहते थे। सामूहिक विवाह योजना ने सारी चिंता खत्म कर दी। उपहार भी मिले हैं।- भावना