{"_id":"6079bad08ebc3e5921587fc0","slug":"todays-active-corona-cases-of-jhansi-and-lalitpur-16-april-2021-new-cases-registered-903-three-patient-death","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना की रफ्तार तेज: झांसी-ललितपुर में रिकॉर्ड मिले 903 मरीज, तीन की मौत, शनिवार से सोमवार तक सारे पार्क बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना की रफ्तार तेज: झांसी-ललितपुर में रिकॉर्ड मिले 903 मरीज, तीन की मौत, शनिवार से सोमवार तक सारे पार्क बंद
Fri, 16 Apr 2021 10:10 PM IST
सुशील कुमार कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, झांसी
अमर उजाला ब्यूरो, झांसी
Published by: सुशील कुमार कुमार
Updated Fri, 16 Apr 2021 10:10 PM IST
सार
झांसी और ललितपुर में अब तक के सबसे ज्यादा कोरोना मरीज सामने आए हैं। शुक्रवार को कोरोना के 903 केस मिले हैं। जबकि, तीन लोगों की मौत हो गई है। इसमें ललितपुर में एक और झांसी में दो लोगों की मौत हुई है।
विज्ञापन
कोरोना वायरस की जांच कराते लोग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
झांसी और ललितपुर में अब तक के सबसे ज्यादा कोरोना मरीज सामने आए हैं। शुक्रवार को कोरोना के 903 केस मिले हैं। जबकि, तीन लोगों की मौत हो गई है। इसमें ललितपुर में एक और झांसी में दो लोगों की मौत हुई है। वहीं दूसरी तरफ शनिवार से सोमवार तक शहर के सारे पार्क बंद रहेंगे। सैनिटाइजेशन के लिए बंद किए जाएंगे।
विज्ञापन
वहीं, महाराष्ट्र से वापसी कर रहे मजदूर बुंदेलखंड में कोरोना संक्रमण की बड़ी वजह बन रहे हैं। ट्रेनों से झांसी पहुंच रहे हर बीसवें मजदूर में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हो रही है। बीते तीन दिनों में झांसी स्टेशन पर उतरे 90 मजदूरों में कोरोना संक्रमण पाया गया है। यह आंकडे़ तब सामने आ रहे हैं जब केवल एक बार में 200 मजदूरों की कोरोना जांच की जा रही है।
विज्ञापन
महाराष्ट्र में मिनी लॉकडाउन लगने से मजदूरों के लौटने का सिलसिला लगातार जारी है। अधिकांश मजदूर ऐसे हैं, जिनका काम धंधा ठप हो गया है। बड़ी संख्या में मजदूरों की नौकरी चली गई हैं। महाराष्ट्र से लौट रहे मजदूर अपने साथ में कोरोना संक्रमण लेकर आ रहे हैं। स्टेशन पर हो रही जांच पर गौर करें तो बुधवार को सुबह छह बजे से दोपहर 12 बजे तक की गई 200 जांचों में 10 और दोपहर 12 से शाम छह बजे तक की गईं 200 जांचों में 10 मजदूर कोरोना पॉजिटिव पाए गए।
विज्ञापन