फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   todays active corona cases of jhansi and lalitpur 02 may 2021 new cases registered 1509 many patient death

कोरोना का कहर : झांसी-ललितपुर में मिले 1509 नए मरीज, 18 की मौत

Sun, 02 May 2021 08:45 PM IST
सुशील कुमार कुमार अमर उजाला ब्यूरो, झांसी
अमर उजाला ब्यूरो, झांसी Published by: सुशील कुमार कुमार Updated Sun, 02 May 2021 08:45 PM IST
सार

झांसी और ललितपुर जिले में कोरोना मरीजों की बढ़ती संख्या के साथ संक्रमितों की मौत का आंकड़ा तेजी से बढ़ रहा है। रविवार को दोनों जनपदों में 1509 नए मरीज मिले, जबकि 18 संक्रमितों की मौत हो गई।

विज्ञापन
todays active corona cases of jhansi and lalitpur 02 may 2021 new cases registered 1509 many patient death
कोरोना वायरस की जांच कराते लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

झांसी और ललितपुर जिले में कोरोना मरीजों की बढ़ती संख्या के साथ संक्रमितों की मौत का आंकड़ा तेजी से बढ़ रहा है। रविवार को दोनों जनपदों में 1509 नए मरीज मिले, जबकि 18 संक्रमितों की मौत हो गई। इनमें से झांसी में 910 मरीज सामने आए, जबकि 18 की सासें थम गईं। वहीं, ललितपुर में 599 लोगों में इस महामारी का संक्रमण पाया गया।

विज्ञापन


वहीं झांसी में शुक्रवार को संक्रमण 14 लोगों की जिंदगी निगल गया। साथ ही 880 लोगों को अपनी चपेट में ले लिया। झांसी में शुक्रवार को 4885 सैंपलों की जांच हुई, इसमें आरटीपीसीआर मशीन से 1573, ट्रू नेट से 29, एंटीजन किट से 3283 नमूने जांचे गए। इनमें 880 संक्रमित सामने आए। जबकि, 14 लोगों की मौत भी हो गई। 
विज्ञापन


मरने वालों में बड़ागांव गेट बाहर निवासी 42 वर्षीय महिला, मसीहागंज की 30 साल की युवती, 45 वर्षीय बीयू कर्मचारी, सिविल लाइन की वृद्धा, आजादगंज के 72 साल के वृद्ध, गुमनावारा की 45 साल की महिला, बरुआसागर की 44 वर्षीय महिला, भांडेरी गेट बाहर के 64 साल के वृद्ध, बड़ागांव गेट बाहर की 60 साल की वृद्धा, टीकमगढ़ के 60 वर्षीय वृद्ध, कमल सिंह कॉलोनी के 42 साल के व्यक्ति, प्रेमनगर की 77 वर्षीय वृद्धा, सिद्धेश्वर नगर की 48 वर्षीय महिला शामिल थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed