{"_id":"605769ec8ebc3e591d013518","slug":"todays-active-corona-cases-of-jhansi-21-march-2021-new-cases-registered-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"झांसी में कोरोना की रफ्तार दोगुनी: 29 नए मामले आए सामने, सक्रिय मरीजों की संख्या हुए 87 ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झांसी में कोरोना की रफ्तार दोगुनी: 29 नए मामले आए सामने, सक्रिय मरीजों की संख्या हुए 87
Sun, 21 Mar 2021 09:14 PM IST
सुशील कुमार कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, झांसी
अमर उजाला ब्यूरो, झांसी
Published by: सुशील कुमार कुमार
Updated Sun, 21 Mar 2021 09:14 PM IST
विज्ञापन
कोरोना का टेस्ट करते
- फोटो : pti
झांसी में कोरोना की रफ्तार अब दोगुनी हो गई है। रविवार को 29 नए मामले सामने आए हैं। संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 10571 पहुंच गई है। सक्रिय मरीजों की संख्या भी बढ़कर 87 हो गए हैं। रविवार को 2855 लोगों की जांच की गई, जिसमें 29 मरीजों में कोरोना की पुष्टि हुई। बढ़ते मामले को लेकर स्वास्थ्य महकमे में हड़कंप मच गया है।
वहीं शनिवार को झांसी और ललितपुर में 23 नए केस सामने आए थे। तालबेहट में सिविल लाइन को कंटेनमेंट जोन घोषित कर दिया गया है। झांसी में 2836 सैंपलों की जांच की गई थी, जिसमें से 15 पॉजिटिव केस सामने आए थे। इनमें से दो मरीज शिवाजी नगर, दो सीपरी बाजार, दो गांधीगंज मऊरानीपुर, प्रेमगंज, खातीबाबा, खुशीपुरा, भेल, बबीना से सामने आए थे। जबकि, एक-एक मरीज आगरा और जालौन का रहने वाला है।
वहीं, ललितपुर में शनिवार को 1467 नमूनों की जांच हुई। इसमें आठ संक्रमित मिले। जिसमें एक तलैयापुरा की युवती, महरौनी का युवक शामिल है। जबकि, तालबेहट में सिविल लाइन इलाके से छह नए केस मिले। यहां जांच का दायरा बढ़ाने के निर्देश दिए गए। साथ ही कंटेनमेंट जोन घोषित कर दिया गया। पूरे क्षेत्र में बैरिकेडिंग लगाने के निर्देश दिए गए।