फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   todays active corona cases of jhansi 09 april 2021 new cases registered 155 

झांसी : बीते 24 घंटों में 155 मरीजों में कोरोना की पुष्टि, कुल संक्रमितों की संख्या पहुंची 11768 

Fri, 09 Apr 2021 08:29 PM IST
सुशील कुमार कुमार अमर उजाला ब्यूरो, झांसी
अमर उजाला ब्यूरो, झांसी Published by: सुशील कुमार कुमार Updated Fri, 09 Apr 2021 08:29 PM IST
सार

  • नहीं थम रही कोरोना की रफ्तार
  • शुक्रवार को 5140 सैम्पलों की हुई जांच
  • सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़कर 986 

विज्ञापन
todays active corona cases of jhansi 09 april 2021 new cases registered 155 
कोरोना वायरस की जांच करता स्वास्थ्यकर्मी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

झांसी में शुक्रवार को 155 कोरोना के नए मरीज मिले। 5140 सैम्पलों की जांच की गई, जिसमें 155 मरीजों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई। अब झांसी में संक्रमितों की संख्या 11768 पहुंच गई है। एक्टिव केस भी बढ़कर 986 हो गए हैं।

विज्ञापन


बता दें कि झांसी में कोरोना के बढ़ते मामलों को लेकर जिला प्रशासन ने गुरुवार से नाइट कर्फ्यू की घोषणा कर दी है। नाइट कर्फ्यू रात 9 बजे से सुबह 6 बजे तक रहेगा। इस दौरान पुलिस गश्त करेगी। साथ ही बस स्टैंड और रेलवे स्टेशन पर आवागमन जारी रहेगा। जिन संस्थाओं में रात्रिकालीन शिफ्ट में काम होता है, उनके कर्मचारियों को आने जाने की अनुमति होगी। इसके अलावा जिले में 9 से 12वीं तक के विद्यालयों को बंद कर दिया गया है। 
विज्ञापन


जिले में बृहस्पतिवार को कोरोना के 182 मरीज मिले। बृहस्पतिवार को 4371 नमूनों की जांच की गई थी, जिसमें आरटीपीसीआर मशीन से 1065, ट्रू नेट से 20 और एंटीजन किट से 3286 सैम्पलों शामिल रहे। इनमें 182 मरीजों में कोरोना कि पुष्टि हुई है। वहीं बुधवार को झांसी जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. के के गुप्ता भी कोरोना संक्रमित हो गए। वो हाल ही में विकास भवन की बैठकों में भी शामिल हुए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले मंगलवार को जिले में कोरोना से एचडीएफसी बैंक के ब्रांच मैनेजर की मौत हो गई। ब्रांच मैनेजर संजीव तिवारी (40) पांच दिन पहले कोरोना पॉजिटिव हो गए थे। उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed