{"_id":"6065ea9773f9b73f823313ab","slug":"todays-active-corona-cases-of-jhansi-01-april-2021-new-cases-registered-57","type":"story","status":"publish","title_hn":"झांसी और ललितपुर में कोरोना के 86 मरीज मिले, नवोदज स्कूल के शिक्षक-छात्र के समेत डॉक्टर-कर्मचारी भी आए चपेट में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झांसी और ललितपुर में कोरोना के 86 मरीज मिले, नवोदज स्कूल के शिक्षक-छात्र के समेत डॉक्टर-कर्मचारी भी आए चपेट में
Thu, 01 Apr 2021 10:26 PM IST
सुशील कुमार कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, झांसी
अमर उजाला ब्यूरो, झांसी
Published by: सुशील कुमार कुमार
Updated Thu, 01 Apr 2021 10:26 PM IST
सार
- 3027 सैंपलों की जांच की गई
- नवोदय विद्यालय में फूटा कोरोना बम
- डॉक्टर भी कोरोना पॉजिटिव
विज्ञापन
कोरोना टेस्ट
- फोटो : राजन राय
विस्तार
झांसी और ललितपुर में कोरोना की रफ्तार तेज हो गई है। बृहस्पतिवार को झांसी में 57 और ललितपुर में 29 नए मरीज पाए गए हैँ। इनमें बरुआसागर के नवोदय विद्यालय के शिक्षक, छात्र से लेकर अस्पताल के डॉक्टर और कर्मचारी भी शामिल हैं।
झांसी में कोरोना के 3027 सैंपलों की जांच की गई। आरटीपीसीआर मशीन से एक हजार, एंटीजन किट से 2008 और ट्रू नेट से 19 नमूने जांचे गए। इनमें 57 संक्रमित मिले हैं। इनमें जिला अस्पताल के बाल रोग विभाग के चिकित्सक और लैब टेक्नीशियन भी शामिल हैं।
वहीं, नवोदय विद्यालय के शिक्षक, छात्र समेत 11 लोग संक्रमित मिले हैं। स्टाफ के तीन परिजन भी कोरोना की चपेट में आ गए हैं। इसके अलावा अन्य संक्रमित उनाव गेट, येलो चर्च, प्रेमगंज, सदर बाजार, गोंदू कंपाउंड, सारांध्रा नगर, पालर, प्रेमनगर, बाघा नेहरू नगर मऊरानीपुर, ओमशांति नगर, बंगरा, बम्हौरी, खातीबाबा, सिविल लाइन, सदर बाजार, ध्यानचंद कॉलोनी, शक्ति नगर, डीडी नगर, चिरगांव, खजूरबाग, राजगढ़, द्वारिका कॉलोनी, चमनगंज, बिजौली, बरुआसागर के निगोनाखेरा, जार पहाड़, कैंट, समथर के रहने वाले हैं।
विज्ञापन
अब जिले में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 10828 और एक्टिव केस 254 हो गए हैं। इसके अलावा ललितपुर में 1758 सैंपलों की जांच हुई। इसमें 29 मरीज मिले हैं। अब संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3641 हो गई है। एक्टिव केस 121 हो गए हैं।