{"_id":"571d205e4f1c1bf9288b5653","slug":"today-will-be-the-verification-of-applications-by","type":"story","status":"publish","title_hn":"आवेदन पत्रों का आज से होगा सत्यापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आवेदन पत्रों का आज से होगा सत्यापन
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 25 Apr 2016 01:07 AM IST
विज्ञापन
smajpadi pention, jhansi news
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। समाजवादी पेंशन योजना के आवेदकों की सूची तैयार कर नगर निगम ने आवेदन पत्रों का सत्यापन सोमवार से शुरू कराने का निर्णय लिया है।
जिले में समाजवादी पेंशन योजना के तहत शासन ने जनपद को 16000 नए पात्र चुने जाने के आदेश दिए हैं। नगर निगम झांसी को 1492 पात्रों को पेंशन देने का लक्ष्य दिया गया है। इसके सापेक्ष शनिवार तक नगर निगम में 6578 आवेदकों ने फार्म जमा किए हैं। इनके सत्यापन के लिए अपर नगर आयुक्त ने 30 टीमों का गठन किया है।
रविवार को नगर निगम में प्राप्त आवेदन पत्रों की वार्डवार सूची बनाकर कंप्यूटर में फीडिंग कराई गई। इसके साथ ही आवेदक का एक स्व: घोषणा पत्र भी तैयार किया गया है। वार्डवार सूची और प्रोफार्मा जांच टीम को दे दिया गया है। सोमवार से आवेदन पत्रों का सत्यापन शुरू हो जाएगा।
‘जिलाधिकारी ने आदेश दिए हैं कि सभी आवेदन पत्रों का सत्यापन एक सप्ताह में करा लिया जाए। इस संबंध में सभी जांच टीमों को निर्देशित कर दिया गया है। जो भी टीम निर्धारित समय में सत्यापन की रिपोर्ट नहीं देगी, उसके खिलाफ कार्रवाई होगी। ’
विज्ञापन
रोहन सिंह
प्रभारी नगर आयुक्त
नगर निगम झांसी