फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Today vallentine day

वेलेंटाइन डे आज : घूमेंगे-फि रेंगे, करेंगे खूब मस्ती

Sun, 14 Feb 2021 01:11 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 14 Feb 2021 01:11 AM IST
विज्ञापन
Today vallentine day
झांसी। वेलेंटाइन वीक में युवाओं ने दिल खोलकर दोस्ती यारी निभाई। ‘रोज डे’ से शुरू हुआ यह वीक अब ‘वेेलेंटाइन डे’ तक आ पहुंचा है। इस दिन का तो युवा बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। ऐसे में पार्टी और धूम-धड़ाके की सारी तैयारियां पहले से ही पूरी हो चुकी हैं। युवा प्यार वाली झप्पी और चॉकलेट से दिन की शुरूआत करेंगे। दोस्तों के साथ घूम-फिरकर खूब मस्ती करेंगे। उधर, शनिवार को ‘किस डे’ पर किसिंग गिफ्ट, टैडी और लाल गुलाब देकर डे सेलिब्रेट किया गया।
विज्ञापन

वेलेंटाइन डे युवाओं के लिए खास है। रविवार को सुबह से ही पार्कों और किले में दोस्तों की भीड़ दिखेगी। जहां वेलेंटाइन डे स्पेशल सेल्फी और गिफ्ट शेयर होंगे। मार्केट में भी इसके लिए पहले से ही खूब तैयारी की गई है। हार्ट गिफ्ट, टैडीवेयर, चॉकलेट बंच, फ्लावर बंच, हैगिंग गिफ्ट, हिडेन गिफ्ट (बॉक्स में छिपे गिफ्ट) और स्पेशल हार्ट शेप बुके के अलावा कपल्स गिफ्ट और लव कोटेशन की ढेरों वैरायटी हैं। वहीं, रेस्टोरेंट और होटलों में भी सेलिब्रेशन के लिए गुब्बारों और फूलों की सजावट की गई है। इसके अलावा कई रेस्टोरेंट में डिमांड के अनुसार स्पेशल फास्ट फूड भी तैयार किया गया है। जेसीआई क्लब समेत कई ने वेलेंटाइन डे पर खूबसूरत कपल्स पार्टी के खासे इंतजाम भी किए हैं।
विज्ञापन

शादी की सालगिरह और बर्थ डे होंगे सेलिब्रेट
अपनी यादों को खास बनाने के लिए वेलेंटाइन डे पर शादी करने का चलन कई साल से चल रहा है। ऐसे में कई जोड़े रविवार को अपनी शादी की सालगिरह सेलिब्रेट करेंगे। ऐसे में कई जोड़े होटलों और रेस्टोरेंट में जश्न की तैयारी कर चुके हैं। इसके अलावा केक, पेस्ट्री, आइसक्रीम पार्लरों में भी वेलेंटाइन डे के लिए खास वैरायटी सजाई गई है। बर्थ डे पार्टी भी सेलिब्रेशन होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अपने वेलेंटाइन को दीजिए कुछ ऐसा गिफ्ट
आई लव यू बोलती कपल्स, डांसिंग कपल्स, गुलाब की पंखुड़ियों में बंद अंगूठी, पार्टनर का नाम लिखा की-रिंग, लव राइस (अपने वेलेंटाइन का नाम लिखे चावल), डिजाइनर शीशी में बंद लव सेवेन लव कोटेशन, हार्ट शेप टैडीवेयर, बार्बी मेकअप किट, स्पेशल हार्ट शेप बॉक्स गिफ्ट, मनपसंद परफ्यूम, सदबहार प्रेम गीतों का एलबम, लव टैटू या डिजाइनर फोटो एलबम।

परिवार के साथ सेलिब्रेट करें वेलेंटाइन डे
वेलेंटाइन डे सिर्फ दोस्तों के साथ ही मनाया जाए यह जरूरी नहीं है। आप चाहें तो अपने परिवार के साथ भी वेलेंटाइन डे मना सकते हैं। अबकी वेलेंटाइन डे रविवार को है तो आपको अपने काम से छुट्टी लेने की जरूरत भी नहीं है। आप सुबह से अपने सेलिब्रेशन में जुट जाइए. परिवार को अपनेपन का एहसास दिलाने के लिए सुबह की चाय अपने हाथों से बनाएं। नाश्ते में घरवालों का हाथ बटाएं और लंच व डिनर में मनपसंद डिश तैयार कराएं। आप चाहें तो परिवार के साथ होटल या रेस्टोरेंट भी जा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed