फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Today is the last day of registration, one thousand seats lying vacant

Jhansi News: रजिस्ट्रेशन का अंतिम दिन आज, खाली पड़ीं एक हजार सीटें

Mon, 31 Jul 2023 12:20 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 31 Jul 2023 12:20 AM IST
विज्ञापन
Today is the last day of registration, one thousand seats lying vacant
-बीयू: सीधे प्रवेश मिलने वाले कोर्सों में प्रवेश कंफर्म भी आज रात 12 बजे तक होंगे
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय (बीयू) कैंपस में सीधे प्रवेश वाले कोर्सों में अभी एक हजार सीटें खाली पड़ी हैं। सोमवार को पंजीकरण कराने का अंतिम दिन है। यही नहीं, रजिस्ट्रेशन के बाद छात्र-छात्राआें को सोमवार को ही रात 12 बजे तक प्रवेश कंफर्म (सीट लॉक) कराना होगा।
झांसी के बीयू कैंपस में 103 व्यावसायिक कोर्स संचालित हैं। इनमें करीब साढ़े पांच हजार सीटें हैं। 31 कोर्सों में प्रवेश परीक्षा के जरिए एडमिशन होता है। जबकि, अन्य कोर्सों में सीधे प्रवेश मिलता है। सीधे प्रवेश वाले कोर्सों में लगभग तीन हजार सीटें हैं।
विज्ञापन

बताया गया कि अब तक करीब 3200 छात्र-छात्राएं सीधे प्रवेश के लिए पंजीकरण करा चुके हैं। लेकिन, इनमें लगभग दो हजार छात्रों ने ही प्रवेश कंफर्म कराया है। ऐसे में विश्वविद्यालय में अभी एक हजार सीटें खाली पड़ी हुई हैं। सीधे प्रवेश वाले कोर्सों में एडमिशन के लिए 31 जुलाई तक पंजीकरण होना है। इसी दिन छात्र को प्रवेश कंफर्म भी कराना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

--

खाली रह सकतीं हैं कई कोर्सों की काफी सीटें
बीयू कैंपस में इस बार प्रवेश को लेकर छात्रों में रुझान कम दिख रहा है। ऐसे में कई कोर्सों की काफी सीटें खाली रह सकती हैं। दरअसल, कोरोना काल के बाद सत्र 2020-21, 2021-22 व 2022-23 में छात्र-छात्राएं बाहर जाकर पढ़ने जाने से बच रहे थे। ऐसे में बीयू में प्रवेश लेने की होड़ मची हुई थी। अब फिर से छात्रों ने बाहरी यूनिवर्सिटी की तरफ रुख कर लिया है।



छात्र-छात्राओं के पास सीधे प्रवेश वाले कोर्सों में पंजीकरण और प्रवेश कंफर्म कराने के लिए सोमवार तक का मौका है। बीयू की वेबसाइट www.bujhansi.ac.in पर जाकर छात्र-छात्राएं ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं। - प्रो. एसपी सिंह, प्रवेश सेल समन्वयक, बीयू।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed