फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   today evening and tomorow morning watter suplly intrupted

महानगर में आज शाम और कल सुबह की ठप रहेगी जलापूर्ति

Thu, 30 Jan 2020 01:18 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jan 2020 01:18 AM IST
विज्ञापन
today evening and tomorow morning watter suplly intrupted
today evening and tomorow morning watter suplly intrupted
झांसी। माताटीला बांध से बबीना जलशोधन केंद्र होकर झांसी आने वाली पाइप लाइन में 30 जनवरी को तीन जगह काम होगा। इस काम के लिए सौ मजदूरों को लगाया जाएगा। उक्त कार्यों के चलते बृहस्पतिवार की शाम और शुक्रवार की सुबह महानगर की जलापूर्ति ठप रहेगी। घर में पर्याप्त पानी भर कर रखने का आग्रह किया गया है।
विज्ञापन

माताटीला बांध से मिलने वाला कच्चा पानी बबीना में जल शोधित होकर 110 एमएलडी की मेन राइजिंग पाइप लाइन के जरिये शहर तक आता है। 30 जनवरी की सुबह आठ बजे से शाम सात बजे तक भेल पावर हाउस के नजदीक इस पाइप लाइन के लीकेज को ठीक करने, बबीना जल शोधन में आठ फिल्टरों की सफाई और माताटीला बांध पर मुख्य सप्लाई वाल्व के स्पलेंडर और गुटके को बदलने का काम होगा। उक्त कार्यों को पूरा कराने के लिए 100 मजदूर लगाए गए हैं। इस काम के लिए पाइप लाइन को खाली किया जाएगा, जिसमें दोबारा पानी दौड़ाने में छह से आठ घंटे का वक्त और लग सकता है। इस कारण 30 की शाम और 31 की सुबह की जलापूर्ति झांसी महानगर, एमईएस, झांसी कैंट बोर्ड, बबीना, भेल, खैलार, यूपीएसआईडीसी, आरएसपीएल, बिजौली, रामनाथ सिटी, राजगढ़ व हंटर मार्ग की बंद रहेगी। यह जानकारी बबीना जलशोधन केंद्र के उपखंड अधिकारी आरके त्रिपाठी ने दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed