{"_id":"614f77278ebc3e004f53f5a0","slug":"to-trap-the-girlfriend-father-had-landed-the-daughter-jhansi-news-jhs2052095106","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रेमिका को फंसाने के लिए पिता ने ही बेटी को उतारा था मौत के घाट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रेमिका को फंसाने के लिए पिता ने ही बेटी को उतारा था मौत के घाट
विज्ञापन
मऊरानीपुर। मऊरानीपुर थाना इलाके के ग्राम धौर्रा में शुक्रवार को हुई 13 वर्षीय बालिका की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। प्रेमिका से बदला लेने के लिए पिता ने ही निर्ममता से अपनी बेटी को मौत के घाट उतार दिया था और आरोप प्रेमिका व उसके परिजनों पर लगाया था। पुलिस ने हत्यारोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है। उसके पास से हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी भी बरामद कर ली गई है।
मऊरानीपुर के ग्राम धोर्रा निवासी बबलू प्रजापति की पुत्री माया (13) की शुक्रवार को कुल्हाड़ी से काटकर निर्ममता से हत्या कर दी गई थी। घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई थी। पुलिस को मृतका के पिता ने बताया था कि वो बेटी के साथ नदी पर कपड़े धोकर आ रहा था। वहां से लौटते समय पड़ोस के ग्राम बिजरवारा निवासी सलीम खान, मजीत खान, रफीक खान, फूल खान, कुरेशा बानो, धर्मपाल, रामजीत व एक अन्य महिला ने हमला बोल दिया। बबलू ने बताया था कि वो किसी तरह जान बचाकर भाग गया, लेकिन आरोपियों की पकड़ में बेटी आ गई और उन्होंने उसकी हत्या कर दी। पिता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पड़ताल शुरू कर दी थी। सात थानों की पुलिस को घटना के खुलासे के लिए लगाया गया था। खुद एसएसपी शिवहरि मीणा घंटों गांव में डेरा डाले रहे थे।
वहीं, परिस्थितिजन्य साक्ष्यों के आधार पर मृतका का पिता बबलू शुरुआत से ही पुलिस की नजर पर चढ़ा हुआ था। रात में पुलिस ने बबलू से कड़ाई से पूछताछ की व हिरासत में लिये गये नामजद आरोपियों से उसका आमना-सामना कराया तो वह टूट गया और उसने घटना का सच उगल दिया। घटना का खुलासा करते हुए एसएसपी ने बताया कि हत्यारोपी बबलू का एक महिला से पिछले दस सालों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। लेकिन, पिछले एक साल से उसके महिला से संबंध खत्म हो गए थे। जबकि, इससे छह साल पहले बबलू ने उस महिला के भाई को तीस हजार रुपये उधार दिए थे। बार-बार मांगने के बाद भी महिला व उसका भाई पैसे नहीं लौैटा रहे थे। इसे लेकर तकरीबन पंद्रह दिन पूर्व बबलू का महिला व उसके भाइयों से विवाद भी हुआ था। इस बात से क्षुब्ध होकर विपक्षियों को सबक सिखाने के उद्देश्य से बबलू ने बेटी की हत्या की साजिश रच डाली। उन्होंने बताया कि बबलू को गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त कुल्हाड़ी को बरामद कर लिया गया है।
विज्ञापन
ऐसे पहुंची पुलिस हत्यारोपी तक
- शव के निरीक्षण में सामने आया कि मृतका के गले में बायीं तरफ हमला किया गया, जिससे प्रतीत हुआ कि हमलावर बाएं हाथ का इस्तेमाल करता है। जांच में सामने आया कि मृतका का पिता भी बाएं हाथ का इस्तेमाल करता है।
- घटना के बाद मृतका के पिता ने बताया था कि वो नदी पर कपड़े धोकर लौट रहा था, लेकिन इसका कोई साक्ष्य नहीं मिला।
- निरीक्षण के दौरान पिता के कपड़ों पर खून के निशान पाए गए।
- मृतका के पिता के अनुसार जिस पहाड़ी से चढ़कर भागना बताया गया, वहां से चढ़कर भागना सामान्यत: संभव प्रतीत नहीं होता है।
- घटना के बाद मृतका का पिता बदहवास नहीं था, बल्कि वो सामान्य था।
- इसके अलावा जिन लोगों पर हत्या का आरोप लगाया गया था, वे सभी अपने घरों में पाए गए।