Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   As soon as the school closes, antisocial elements move in and set up camp.

Jhansi News: विद्यालय बंद होते ही असामाजिक तत्व डाल लेते हैं डेरा

Thu, 12 Nov 2026 12:51 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 12 Nov 2026 12:51 AM IST
विज्ञापन
As soon as the school closes, antisocial elements move in and set up camp.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बंगरा। विकासखंड बंगरा के रजपुरा ग्राम स्थित कंपोजिट विद्यालय में असामाजिक तत्वों की गतिविधियों से प्रबंधन परेशान है। प्रधानाध्यापक नरेंद्र कुमार और स्टाफ ने बताया कि यह समस्या कई महीनों से है। विद्यालय की छुट्टी के बाद परिसर में जुआ, शराब और तोड़फोड़ जैसी गतिविधियां होती हैं।
कंपोजिट विद्यालय रजपुरा में प्रतिदिन करीब 136 बच्चे शिक्षा ग्रहण करते हैं। छुट्टी के बाद असामाजिक तत्व चारदीवारी फांदकर परिसर में घुस जाते हैं। वे वहां जुआ खेलते, शराब पीते, गाली-गलौज करते और तोड़फोड़ करते हैं। इन गतिविधियों से विद्यालय परिसर दूषित और असुरक्षित हो गया है। अगले दिन बच्चों को परिसर में गंदगी और शराब की बोतलें मिलती हैं। इससे बच्चों के स्वास्थ्य, सुरक्षा, स्वच्छ वातावरण और शिक्षा पर बुरा प्रभाव पड़ रहा है।
विज्ञापन

अध्यापकों ने प्रशासन से इस गंभीर समस्या के निदान की मांग की है। उन्होंने जनहित और बच्चों के भविष्य को ध्यान में रखने का आग्रह किया है। पुलिस अधिकारियों और प्रशासन का विशेष ध्यान आकर्षित करने की मांग की गई है। विद्यालय परिसर की सुरक्षा के लिए आवश्यक कदम उठाने की अपील की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed