फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   To step on the opposition , removed encroachments

पग-पग पर हुआ विरोध, हटाया अतिक्रमण

Thu, 05 May 2016 12:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 05 May 2016 12:23 AM IST
विज्ञापन
To step on the opposition , removed encroachments
atikirmr, jhansi news - फोटो : amar ujala
झांसी। नगर निगम, पुलिस व यातायात विभाग ने संयुक्त रूप से कचहरी चौराहे से बीआर पेट्रोल पंप तक अतिक्रमण विरोधी अभियान चलाया। इस दौरान सड़क किनारे बनाए गए कच्चे व पक्के निर्माण ढहाए गए। दुकानदारों ने अतिक्रमण हटा रहे अधिकारियों व कर्मचारियों का जगह-जगह विरोध किया, पर उनकी एक नहीं चली और जेसीबी ने पूरी सड़क को अतिक्रमण मुक्त कर दिया।
विज्ञापन


बुधवार को नगर निगम कार्यालय में पुलिस व यातायात अधिकारियों के साथ ननि अमले की बैठक में कचहरी चौराहे से गोविंद चौराहे तक का अतिक्रमण हटाए जाने का निर्णय लिया गया। इसके बाद अपराह्न लगभग दो बजे से अतिक्रमण हटाओ अभियान शुरू किया गया। कचहरी चौराहे से गोविंद चौराहे की ओर जाने वाले मार्ग पर सड़क किनारे बनी दुकानों के आगे का हिस्सा अतिक्रमण की चपेट में आ रहा था।
विज्ञापन


इस पर नगर निगम की जेसीबी ने एक दर्जन दुकानों के बाहर बने चबूतरे, टिन शेड व अन्य कच्चे-पक्के निर्माण तोड़ दिए। दुकानदारों ने नगर निगम टीम पर भेदभाव करने का आरोप लगाया, पर जब फीता डालकर डिवाइडर से निर्धारित 9 मीटर की दूरी नापी गई तो कई दुकानों का काफी हिस्सा अतिक्रमण की चपेट में आने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस पर नगर निगम ने एक दर्जन दुकानदारों को नोटिस जारी करते हुए उन्हें निर्धारित सीमा में अपनी दुकान बनाने की चेतावनी दी, साथ ही कहा कि यदि दोबारा अतिक्रमण हुआ तो जुर्माना लगाया जाएगा।


यह अभियान बीआर पेट्रोल पंप तक आकर थम गया। इस बीच टीएसआई ने झोकनबाग के सामने खड़े दो ट्रकों को वहां से हटवाया और अन्य गाड़ियों को सड़क पर खड़ी न करने की चेतावनी दी। अभियान के दौरान अपर नगर आयुक्त रोहन सिंह, एएसपी सिटी गरिमा सिंह, टीएसआई सुभाष यादव, नवाबाद थाने के उप निरीक्षक अमर सिंह के अलावा अन्य अधिकारी व यातायात वार्डन आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed