फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   To compensate for the loss in gambling, he committed theft in brother's house.

Jhansi News: जुए में हार की भरपाई के लिए भाई के घर में कर डाली चोरी

Sat, 02 Dec 2023 11:45 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 02 Dec 2023 11:45 PM IST
विज्ञापन
To compensate for the loss in gambling, he committed theft in brother's house.
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झांसी। गुरसराय थाना इलाके के ग्राम कुरैठा में हुई चोरी की घटना का शनिवार को पुलिस ने खुलासा कर दिया। जुए में पांच लाख रुपये की हार की भरपाई के लिए छोटे भाई ने ही बड़े भाई के घर चोरी की थी। उसके पास से चोरी के सोने-चांदी के आभूषण भी बरामद कर लिए गए हैं। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
ग्राम कुरैठा में रहने वाले काशीराम पाल के घर से 29 नवंबर को सात लाख रुपये के सोने-चांदी के आभूषण चोरी हो गए थे। शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की पड़ताल शुरू कर दी थी। इसी बीच काशीराम ने अपने छोटे भाई मनीराम पर शक जाहिर किया था। पुलिस ने जब उससे कड़ाई से पूछताछ की तो वह टूट गया। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने खेत में जमीन में दबाकर रखे गए आभूषण बरामद कर लिए। शनिवार को पुलिस लाइन में पत्रकारों को जानकारी देते हुए एसपी देहात गोपीनाथ सोनी ने बताया कि घटना वाले दिन काशीराम पाल के परिवार के सभी लोग खेत पर थे। घर पर ताला लगा हुआ था। मनीराम भी उनके साथ खेत पर था। लेकिन, बहाना बनाकर वह खेत से वापस आ गया और घटना को अंजाम दे डाला। परिवार के बाकी लोग जब घर पहुंचे तब उन्हें घटना की जानकारी हुई। वह नाले के पास की घर की दीवार तोड़कर कमरे में दाखिल हुआ था और अलमारी का लॉकर तोड़कर बहू ज्योति के गहने चोरी कर ले गया था। किसी को शक न हो, इसके लिए वह घटना के बाद से लगातार परिवार के सभी लोगों से घुलामिला रहा। आरोपी शादीशुदा है और उसके दो बच्चे भी हैं।
विज्ञापन



आरोपी ने ही खरीदवाए थे जेवर
झांसी। काशीराम के बेटे की शादी जून में हुई थी। शादी के पहले जेवर खरीदने के लिए काशीराम का छोटा भाई मनीराम भी उसके साथ बाजार गया था। काशीराम के साथ उसने भी बहू के लिए गहने पसंद किए थे। उसे गहनों की कीमत पता थी। साथ ही यह भी जानकारी थी कि आभूषण घर में कहां रखे हुए हैं। जुए में पांच लाख रुपये हारने के बाद उसकी नीयत बदल गई और घटना को अंजाम दे डाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed