फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Tips for investigation from crime scene

Jhansi News: क्राइम सीन से अन्वेषण के बताए टिप्स

Sat, 21 Sep 2024 02:46 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 21 Sep 2024 02:46 AM IST
विज्ञापन
Tips for investigation from crime scene
- बीयू में चल रहा राष्ट्रीय फोरेंसिक विज्ञान सप्ताह, छात्रों ने पुलिस व फोरेंसिक जांच पर की चर्चा
विज्ञापन

फोटो....
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी।
बीयू के डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम फोरेंसिक विज्ञान एवं अपराध विज्ञान संस्थान में शुक्रवार को छात्रों ने पुलिस जांच, फोरेंसिक जांच, मीडिया ट्रायल, अदालती कार्यवाही आदि पर चर्चा की। वरिष्ठ वैज्ञानिक अधिकारी डॉ. विनोद ढींगरा ने क्राइम सीन से अन्वेषण के टिप्स बताते हुए कई वारदातों का जिक्र किया। संस्थान में चल रहे सप्ताह के तहत छात्राओं ने मानव बुद्धि और कृत्रिम बुद्धिमत्ता आदि विषयों पर भी चर्चा की।
छात्रों ने पोस्टरों से अपने शोध कार्यों को प्रस्तुत किया। मुख्य निर्णायक ग्वालियर फॉरेंसिक लैब के वरिष्ठ वैज्ञानिक अधिकारी डॉ. विनोद ढींगरा का विभागाध्यक्ष डॉ. अनु सिंगला ने परिचय कराया। डॉ. धींगरा ने छात्रों को शोध कार्य करने और उसे प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करने के टिप्स बताए। विशेषज्ञ व्याख्यान में क्राइम सीन से अन्वेषण करने के बारे में बताते हुए कई वारदातों का जिक्र किया।
विज्ञापन

एम्स से आए डॉ. अशोक जायसवाल ने कई राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय केसों का जिक्र किया। तीसरे सत्र में फॉरेंसिक कंसलटेंट सबा राशिद की एलुमनाई वार्ता हुई। कार्यक्रम में विज्ञान संकाय के अधिष्ठाता प्रो. आरके सैनी मुख्य रूप से मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


0-सीएफएसएल नई दिल्ली के निदेशक आज आएंगे
झांसी। विभागाध्यक्ष डाॅ. अनु सिंगला ने बताया शनिवार को सप्ताह का समापन होगा। इसमें सीएफएसएल नई दिल्ली के निदेशक डॉ. दीपक मिद्धा मुख्य अतिथि होंगे। डीआईजी कलानिधि नैथानी और डॉ. विनोद ढींगरा विशेष अतिथि होंगे। बीयू के कुलपति प्रो. मुकेश पांडेय अध्यक्षता करेंगे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed