फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Till 13 market and office close in jhansi

झांसी में भी आज रात से पाबंदियों का दौर, 13 सुबह तक बाजार, ऑफिस सब बंद

Fri, 10 Jul 2020 01:42 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jul 2020 01:42 AM IST
विज्ञापन
Till 13 market and office close in jhansi
झांसी। कोरोना की चेन तोड़ने के लिए प्रदेश में झांसी समेत पूरे प्रदेश में अब फिर से सख्ती बढ़ने जा रही है। बृहस्पतिवार रात एक बार फिर तीन दिन के लॉकडाउन की चर्चा होती रही। लेकिन आज रात 10 बजे से 13 की सुबह पांच बजे तक लॉकडाउन की तरह पाबंदियां रहेंगी। इस दौरान झांसी में सभी बाजार, दफ्तर बंद रहेंगे। दवा और आवश्यक वस्तुओं की दुकानें तय समय तक खुली रहेंगी। इस दौरान ट्रेनों पर कोई पाबंदी नहीं होगी। ग्रामीण इलाकों में औद्योगिक कारखाने भी खुले रहेंगे।
विज्ञापन

10 जुलाई की रात से 13 की सुबह तक सख्ती और बढ़ेगी। इसके पहले महानगर में सोमवार से थाना कोतवाली क्षेत्र, थाना सीपरी बाजार क्षेत्रांतर्गत चित्रा चौराहे के पास स्थित पुल के नीचे से मुबारक मार्केट तक का परिसर और बाबा धाम (सबका मालिक एक) का परिसर, थाना नवाबाद अंतर्गत कंटेनमेंट जोन को छोड़कर तालपुरा, खुशीपुरा और संबद्ध क्षेत्र को बफर जोन घोषित किया था। अब पुलिस बफर जोन के साथ-साथ महानगर के कई इलाकों मेें सख्ती बढ़ाने जा रही है। सिटी मजिस्ट्रेट सलिल पटेल ने बताया कि पहले से ही हमारे यहां सख्ती है। शासन से जो भी आदेश आएगा उसका पूरी तरह पालन कराया जाएगा। वहीं, एसपी सिटी राहुल श्रीवास्तव ने बताया कि लॉकडाउन को लेकर कोई भी आदेश पुलिस के पास नहीं आया है, लेकिन पुलिस महानगर के सभी इलाकाें में सख्ती बढ़ाने जा रही है।
विज्ञापन

पांच पर एफआईआर
झांसी। कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के चलते सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं करने वालों पर पुलिस की कार्रवाई तारी है। बृहस्पतिवार को भी कोतवाली पुलिस ने पांच लोगों पर एफआईआर दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना कोतवाली पुलिस ने झोकन बाग निवासी देवीलाल, आतिया ताल के पास सनी, नृसिंह राव टौरिया के पास निर्मल गुप्ता, सागर गेट अंदर उमेश साहू व नई बस्ती में राजेंद्र के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed