{"_id":"64b6dd153003ed87b20de0b4","slug":"three-youths-of-rath-trapped-on-the-island-in-strong-current-of-betwa-sdrf-pulled-out-jhansi-news-c-11-1-jhs1019-137434-2023-07-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: बेतवा के तेज बहाव में टापू पर फंसे राठ के तीन युवक, एसडीआरएफ ने निकाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: बेतवा के तेज बहाव में टापू पर फंसे राठ के तीन युवक, एसडीआरएफ ने निकाला
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। मंगलवार रात करीब आठ बजे ओरछा में बेतवा के बहाव में अचानक तेजी आने से नदी में नहाने गए तीन लोग टापू में फंस गए। यह देख उनके दोस्तों ने शोर मचाना शुरू कर दिया। थोड़ी देर में पुलिस भी मौके पर पहुंच गई लेकिन, बहाव तेज होने से बचाव कार्य आरंभ नहीं कर सकी। इसके बाद पुलिस ने एसडीआरएफ को बुलाया। रात में ही करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद तीनों को किसी तरह सही-सलामत बाहर निकालने में एसडीआरएफ टीम कामयाब रही।
हमीरपुर के राठ निवासी पांच लोग मंगलवार को ओरछा दर्शन करने आए थे। दर्शन के बाद यह लोग शीतला माता मंदिर के पास नहा रहे थे। इनमें से दो युवक नदी से बाहर निकल आए जबकि अखिल कुमार (21) पुत्र शिवराम निवासी सिकरौदा, राम कुमार (33) पुत्र गोपाल राजपूत निवासी पनवाड़ी, हर प्रसाद अहिरवार (60) निवासी हमीरपुर नहाते हुए टापू में पहुंच गए। उसी दौरान पानी का बहाव तेज हो गया। तीनों वहीं टापू में फंस गए। यह देखकर उनके दोस्तों ने शोर मचाना शुरू कर दिया। कुछ देर बाद एसडीआरएफ टीम पहुंच गई। तीनों घाट से करीब एक किलोमीटर दूर अंधेरे जंगल की ओर फंसे थे। इनमें से अखिल नदी के बीच के चट्टान में फंसा था। वहां पानी का बहाव काफी तेज था। इस वजह से बचाव करने में काफी मुश्किल हो रही थी। एसडीआरएफ के प्लाटून कमांडर पीयूष शर्मा के मुताबिक तीनों को सही सलामत बाहर निकाल लिया गया है।