{"_id":"5dc502ba8ebc3e5b75085546","slug":"three-year-old-girl-murdered-in-jhansi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"झांसी में तीन साल की मासूम की बेरहमी से हत्या, क्षत-विक्षत हालत में मिला शव, दुष्कर्म की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झांसी में तीन साल की मासूम की बेरहमी से हत्या, क्षत-विक्षत हालत में मिला शव, दुष्कर्म की आशंका
Fri, 08 Nov 2019 11:22 AM IST
शाहरुख खान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झांसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झांसी
Published by: शाहरुख खान
Updated Fri, 08 Nov 2019 11:22 AM IST
विज्ञापन
मौके पर जमा भीड़
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नवाबाद थाना क्षेत्र से पांच नवंबर को लापता हुई तीन वर्षीय मासूम की दो युवकों ने दुष्कर्म के बाद गला घोंटकर बेरहमी से हत्या कर दी। सिर पर पत्थर से भी वार किए गए हैं। पुलिस ने मुहल्ले के ही दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया है। बच्ची का शव झाड़ियों से बरामद किया गया है।
विज्ञापन
नवाबाद थाना इलाके में रहने वाला एक दंपती मजदूरी कर जीवन यापन करता है। मंगलवार (पांच नवंबर) को उनकी तीन वर्षीय बेटी घर के बाहर खेल रही थी। इसी दौरान वह गायब हो गई। काफी खोजबीन के बाद भी उसका कोई पता नहीं चला। पुलिस ने अपहरण का मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी। बृहस्पतिवार को बच्ची के परिजनों ने एसएसपी से मुलाकात कर मुहल्ले के दो युवकों पर पुत्री को गायब करने का शक जताया था। पुलिस ने रात में मोहल्ले के ही छोटू कुशवाहा को हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार छोटू ने बताया कि 5 नवंबर की शाम बालिका घर के बाहर खेल रही थी, तभी वह अपने साथी नत्थू कुशवाहा के साथ बच्ची को बाइक पर बैठाकर नारायण बाग की तरफ ले गया। वहां दुष्कर्म करने के बाद बच्ची का गला दबाने के बाद पत्थर से सिर पर वार कर हत्या कर दी। इसके बाद शव को झाड़ियों में फेंककर भाग आए थे। आरोपी की निशानदेही पर रात करीब दो बजे पुलिस ने नारायण बाग की झाड़ियों से शव बरामद कर लिया। मौके पर पहुंची पुलिस को शव क्षतविक्षत अवस्था में मिला। बच्ची के शरीर का आधा हिस्सा पैर समेत गायब था। खबर लगते ही परिजनोें मेें कोहराम मच गया।