फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Three trucks collided on Jhansi-Lalitpur highway, four injured

Jhansi News: झांसी-ललितपुर हाईवे पर तीन ट्रक भिड़े, चार घायल

Sat, 22 Aug 2026 02:10 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 22 Aug 2026 02:10 AM IST
विज्ञापन
Three trucks collided on Jhansi-Lalitpur highway, four injured
झांसी। बारिश के दौरान झांसी-ललितपुर हाईवे पर सिजवाहा गांव के पास तीन ट्रक आपस में भिड़ गए। हादसा आगे चल रहे एक ट्रक के अचानक ब्रेक लगाने से हुआ। पीछे से आ रहे मौसम्मी से लदे दो ट्रक उससे टकरा गए। हादसे में पीछे चले रहे ट्रक सवार चार लोग घायल हो गए। किसी तरह घायलों को ट्रक से निकालकर मेडिकल अस्पताल में उपचार के लिए भेजा गया। हादसे के बाद मौसम्मी हाईवे पर फैल गई।
विज्ञापन


नारियल से भरा ट्रक तमिलनाडु से दिल्ली जा रहा था। तमिलनाडु निवासी मुवेदन (45) और उसका साथी बैलूट (35) सवार थे। पीछे से आ रहे मौसम्मी से लदे ट्रकों में एक को मुरैना निवासी मुनेश (30) चला रहा था। उसका साथी सुनील (28) भी साथ था। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया शाम करीब 6 बजे आगे चल रहे ट्रक के ब्रेक लगाने से मुनेश का ट्रक उससे जा भिड़ा। मुनेश अंदर फंस गया। काफी मशक्कत के बाद उसे निकाला जा सका। उसके हाथ और पैर में चोटें आ गई। सुनील भी घायल हो गया। मुनेश के ट्रक के पीछे चल रहा मौसम्मी से भरा दूसरा ट्रक भी टकरा गया। इसमें ग्वालियर निवासी आकाश (28) और साहिल जाटव (26) सवार थे। दोनों मौसम्मी से लदे ट्रक महाराष्ट्र के अनंतपुर से अलीगढ़ जा रहे थे। हादसे के बाद पूरी सड़क पर मौसम्मी फैल गई। चौकी प्रभारी डोंगरी मुकेश कुमार ने स्थानीय लोगों की मदद से सड़क साफ कराई।
विज्ञापन



सड़क पार कर रहा युवक घायल

झांसी-शिवपुरी राजमार्ग पर हंसराज मॉडर्न स्कूल के सामने एक सड़क दुर्घटना में दो लोग घायल हो गए। एक बाइक सवार ने पैदल चल रहे युवक को टक्कर मार दी, जिससे दोनों को चोटें आईं। घायलों को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा गया है। बृहस्पतिवार रात करीब 8 बजे राहुल कुमार (26) सड़क पार कर रहा था, तभी झांसी की ओर से आ रही बाइक ने उसे टक्कर मार दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed