फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Three trains went through in Orai Ctki track

उरई में चटकी पटरी से गुजरीं तीन ट्रेनें

Sun, 12 Feb 2017 12:55 AM IST
Jhansi
Jhansi Updated Sun, 12 Feb 2017 12:55 AM IST
विज्ञापन
Three trains went through in Orai Ctki track
उरई में चटकी पटरी से गुजरीं तीन ट्रेनें - फोटो : demo
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झांसी।
रेल मंडल के उरई रेलवे स्टेशन पर शनिवार की सुबह प्लेटफार्म एक पर चटकी पटरी से तीन सुपरफास्ट ट्रेनें गुजर गईं। पता लगने के बाद भी एक पैसेंजर ट्रेन को चटकी पटरी से गुजार दिया गया। गनीमत रही कि कोई हादसा नहीं हो सका। बाद में सीनियर सेक्शन इंजीनियर की देखरेख में चटकी पटरी का छह फीट हिस्सा बदला गया।

झांसी-कानपुर ट्रैक पर स्थित उरई रेलवे स्टेशन परआरपीएफ थाने के सामने शनिवार सुबह टावर वैगन कर्मचारियों को एक जोड़ पर चटकी पटरी मिल गई। इसका पता चलने से पहले ही उक्त ट्रैक से लोकमान्य तिलक गोरखपुर एक्सप्रेस, झांसी लखनऊ इंटरसिटी और उद्योग नगरी एक्सप्रेस ट्रेनें गुजर चुकी थीं। इसके बाद भी चटकी पटरी से 30 किलोमीटर की गति से झांसी-कानपुर पैसेंजर को निकाल दिया गया। बाद में वरिष्ठ खंड अभियंता (एसएसई) केएल भारती की देखरेख में टूटी पटरी का छह फीट हिस्सा बदला गया। कार्य के कारण प्लेटफार्म एक पर चार घंटे तक कोई दूसरी ट्रेन नहीं लायी जा सकी। गौरतलब है कि विगत आठ फरवरी को भी भुआ व एट स्टेशन के बीच पटरी टूट गई थी। इससे भी चार घंटे तक यातायात बाधित रहा था। इस मामले में पीआरओ मनोज कुमार सिंह ने बताया कि पटरी चटकने की जानकारी होते ही उसे ठीक करवा लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed