{"_id":"bdce00c790b1e7036023e44e157fe5c6","slug":"three-thousand-million-double-rail-line-will-form-in-the-jhansi-manikpur-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फोटो तीन हजार करोड़ में बनेगी झांसी-मानिकपुर डबल रेल लाइन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फोटो तीन हजार करोड़ में बनेगी झांसी-मानिकपुर डबल रेल लाइन
ब्यूरो
Updated Sat, 27 Feb 2016 12:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। रेल बजट में घोषित झांसी-खैरार-मानिकपुर व खैरार-भीमसेन डबल रेल लाइन के लिए तीन हजार करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। डबल लाइन बिछाने का काम अगले साल शुरू हो सकेगा। पिछले रेल बजट में घोषित झांसी- मानिकपुर रेल लाइन विद्युतीकरण के लिए 45 करोड़ रुपये व ललितपुर-उदयपुरा के मध्य विद्युतीकरण के लिए दस करोड़ का बजट प्रदान किया गया है।
शुक्रवार को डीआरएम संतोष कुमार अग्रवाल ने रेल बजट में मिली सौगातों के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि नई नीति के हिसाब से रेलवे अब सीधे जेनरेटिंग यूनिट (उत्पादन इकाई) से बिजली खरीदेगा। इससे भारतीय रेल को हर साल पच्चीस करोड़ रुपये की बचत होगी।
रेल मंडल के यूपी के हिस्से में चार व मध्य प्रदेश के अंतर्गत आने वाले चार स्टेशनों पर विद्युत गृह बने हैं, जहां से संबंधित राज्य से बिजली ली जाती है। रेल मंडल मध्य प्रदेश के रत्नागिरी उत्पादन इकाई से बिजली लेगा, जबकि यूपी से बिजली लेने के लिए जल्द ही निर्णय ले लिया जाएगा।
विज्ञापन
अभी रेलवे को वितरण खंडों से 6.50 रुपये प्रति यूनिट बिजली खरीदनी पड़ती है, जबकि नई व्यवस्था में उसे 4.70 रुपये ही प्रति यूनिट देने पड़ेंगे। बजट में झांसी-भीमसेन के मध्य चल रहे दोहरीकरण कार्य के लिए नए वित्तीय सत्र में 410 करोड़ रुपये का बजट और प्रदान किया गया है।
डीआरएम ने बताया कि बजट में चित्रकूट धाम कर्वी, खजुराहो समेत छह स्टेशनों पर प्लेटफार्म का विस्तार होगा। झांसी कानपुर के मध्य पड़ने वाली 53 रेलवे क्रॉसिंग पर सब-वे (क्रासिंग के नीचे से निकलने का रास्ता) बनाए जाएंगे। इसके बाद इन क्रॉसिंग गेट को बंद कर दिया जाएगा।
बजट में चित्रकूट धाम व बांदा स्टेशन पर वाशेबिल एप्रिन का प्रावधान किया गया है। ग्वालियर सेक्शन में स्थित विरलानगर स्टेशन को सेटेलाइट स्टेशन के रूप में विकसित किया जाएगा। बजट में झांसी-बीना तीसरी लाइन के लिए 1.7 करोड़ व झांसी-मथुरा तीसरी रेल लाइन के लिए 2.7 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। मालूम हो कि तीसरी रेल लाइन की घोषणा पिछले बजट में की गई थी।