फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Three thousand farmer samvad to CM

तीन हजार किसानों से संवाद करेंगे मुख्यमंत्री

Thu, 17 Dec 2020 01:50 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 17 Dec 2020 01:50 AM IST
विज्ञापन
Three thousand farmer samvad to CM
झांसी। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 21 दिसंबर को झांसी दौरे की तैयारियों ने जोर पकड़ लिया है। मुख्यमंत्री यहां किसानाें से सीधा संवाद करेंगे। इसके अलावा वे सरकार की प्राथमिकता वाली किसी योजना का औचक निरीक्षण भी कर सकते हैं। इसे लेकर प्रशासन दिन भर तैयारियों में जुटा रहा।
विज्ञापन

कृषि कानून को लेकर सरकार और किसानों के गतिरोध के बीच मुख्यमंत्री का दौरान बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। मुख्यमंत्री यहां मंडल के झांसी, ललितपुर और जालौन के तीन हजार किसानों से सीधा संवाद करेंगे। माना जा रहा है कि मुख्यमंत्री यहां किसानों को कृषि कानून के लाभ बताएंगे और किसानों की शंकाओं का समाधान करेंगे। कार्यक्रम का आयोजन ग्वालियर रोड स्थित रानी लक्ष्मीबाई केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय में होगा। यहां तीन हजार लोगों के बैठने का इंतजाम किया जा रहा है। बुधवार को जिलाधिकारी आंद्रा वामसी ने आयोजन स्थल का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को परखा। विश्वविद्यालय के कुलपति डा. अरविंद कुमार से जानकारियां लीं। मुख्यमंत्री का हेलीकाप्टर सीधे विश्वविद्यालय परिसर में ही उतरेगा, इसके लिए यहां हैलीपेड तैयार किया जा रहा है। संभावना जताई जा रही है कि मुख्यमंत्री अपने दौरे के दौरान गो आश्रय स्थल, रैन बसेरा, थाना, अस्पताल या किसी सरकार की प्राथमिकता वाली योजना का भी औचक निरीक्षण कर सकते हैं। इसे लेकर सभी महकमों में अलर्ट दिखा। अधिकारी खुद सभी व्यवस्थाओं नजर जमाए हुए हैं। विदित हो कि मुख्यमंत्री के साथ केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही व प्रमुख सचिव देवेश चतुर्वेदी के आने की भी संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed