फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Three thousand devotees of Jhansi trapped in Amarnath Yatra

अमरनाथ यात्रा में फंसे झांसी के तीन हजार श्रद्धालु

Sat, 09 Jul 2022 01:24 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 09 Jul 2022 01:24 AM IST
विज्ञापन
Three thousand devotees of Jhansi trapped in Amarnath Yatra
झांसी। शुक्रवार की शाम अमरनाथ में हुई बादल फटने की घटना से झांसी से गए लगभग तीन हजार श्रद्धालु वहां फंस गए हैं। इससे परिजनों में बेचैनी छाई हुई है। कइयों से संपर्क तक नहीं हो पाया है। विदित हो कि इस घटना में देश के अलग-अलग हिस्सों के 15 श्रद्धालुओं की मौत हो चुकी है, जबकि 40 से अधिक लापता हैं। कई टीमें राहत और बचाव कार्य में जुटी हुईं हैं।
विज्ञापन

झांसी से हर साल लगभग पंद्रह हजार श्रद्धालु अमरनाथ यात्रा पर जाते हैं। खासतौर पर युवा टोली बनाकर बाबा बर्फानी के दर्शन करने पहुंचते हैं। अब तक जिले के अलग-अलग हिस्सों के तीन हजार श्रद्धालु वहां पहुंच चुके हैं। ऐसे में शुक्रवार की शाम वहां अचानक पवित्र अमरनाथ गुफा के पास बादल फटने से बाढ़ आ गई। तेज बहाव के साथ आया पानी लंगर और वहां लगे टेंट बहा ले गया। अमरनाथ में आई दैवी आपदा की जानकारी होते ही झांसी से गए श्रद्धालुओं के परिजन चिंतित हो उठे। परिजनों ने फोन कर उनसे बात करने की कोशिश की, परंतु कइयों से संपर्क नहीं हो पाया। जबकि, कुछ लोगों ने बताया कि वे सुरक्षित हैं, लेकिन आपदा की वजह से फिलहाल वे आगे नहीं बढ़ पा रहे हैं। यहां परिजन अपनों की खैरियत को लेकर परेशान हैं।
विज्ञापन

शिवखोड़ी में रुके श्रद्धालु, यात्रा एक दिन टाली
झांसी। बड़ागांव गेट अंदर निवासी प्रशांत अपने दो दोस्त लकी और रोहित के साथ अमरनाथ की यात्रा पर गए हुए हैं। उन्हें शनिवार को बाबा बर्फानी के दर्शन करने थे। लेकिन, पवित्र गुफा के पास शुक्रवार की शाम हुए हादसे की वजह से उन तीनों ने अपनी यात्रा एक दिन के लिए टाल दी है। अब वे रविवार को बाबा बर्फानी के दर्शन करेंगे। रोहित ने बताया कि वे अपने दोनों दोस्त के साथ अमरनाथ से लगभग सौ किलोमीटर दूर शिवखोड़ी में रुके हुए हैं। उन्होंने बताया कि यहां हालात सामान्य हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed