{"_id":"693c6efa81d663d3dd091a49","slug":"three-policemen-arrived-in-plain-clothes-to-conduct-a-raid-jhansi-news-c-11-1-jhs1019-698870-2025-12-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: सादे कपड़े में दबिश देने पहुंचे तीन सिपाही लाइन हाजिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: सादे कपड़े में दबिश देने पहुंचे तीन सिपाही लाइन हाजिर
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। सादे कपड़े में दबिश देने पहुंचे तीन सिपाहियों को एसएसपी बीबी जीटीएस मूर्ति ने लाइन हाजिर कर दिया। तीनों के खिलाफ कई गंभीर शिकायतें पहुंची थीं। जुआ पर प्रभावी नियंत्रण न लगा पाने की शिकायत पर एसएसपी ने सीपरी बाजार थाना प्रभारी विनोद मिश्रा को फटकार लगाते हुए चेतावनी दी है।
चिरगांव थाने में तैनात शिव प्रताप राजपूत, शिवम एवं सीपरी बाजार में तैनात आरक्षी धारा सिंह थाने के कारखास भी थे। इनकी शिकायतें आईजी से लेकर एसएसपी तक पहुंच रही थीं। शिकायतों में कहा गया कि तीनों सादे कपड़े में अलग-अलग दबिश के नाम पर पहुंचते हैं। इनकी जांच कराने पर शिकायत सही निकली। इसके बाद एसएसपी ने तीनों सिपाहियों को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया। तीनों सिपाही एक ही थाने में काफी समय से टिके हुए थे। उधर, सीपरी बाजार इलाके में जुआ की फड़ खुल जाने की शिकायत भी एसएसपी तक जा पहुंची। इनके खिलाफ थाना स्तर से प्रभावी कार्रवाई नहीं हो रही थी। एसएसपी ने थाना प्रभारी विनोद मिश्रा को भी जमकर फटकारा। एसएसपी के मुताबिक तीनों सिपाहियों की शिकायतें आई थीं, इस वजह से उनको लाइन हाजिर कर दिया गया।