फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   three pink toilet for women

महिलाओं को प्रसाधन में नहीं होगी दिक्कत

Wed, 18 Mar 2020 12:45 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 18 Mar 2020 12:45 AM IST
विज्ञापन
three pink toilet for women
पिंक टॉयलेट का शुभारम्‍भ की खबर में ..... बस स्टैंड पर पिंक टॉयलेट का विधायक रवि शर्मा,महापौर रामतीर?
झांसी। महानगर में अब महिलाओं को प्रसाधन में दिक्कत का सामना नहीं करना पड़ेगा। महानगर में स्मार्ट सिटी के तहत मंगलवार को तीन पिंक टॉयलेट का उद्घाटन किया गया। इस मौके पर अतिथियों ने लोगों को स्वच्छता की सीख दी।
विज्ञापन

महानगर में करीब छह महीने पहले सीपरी बाजार पुल के नीचे, मेडिकल कॉलेज और बस स्टैंड पर स्मार्ट सिटी के तहत महिलाओं के लिए पिंक टॉयलेट का निर्माण कराया गया था। इसके बाद स्मार्ट सिटी के कामों की समीक्षा के दौरान कई बार पिंक टॉयलेट के उद्घाटन के लिए चेताया गया था। पिछले दिनों कमिश्नर सुभाष चंद्र शर्मा ने नगर निगम के निरीक्षण के दौरान पिंक टॉयलेट शुरू नहीं होने पर नाराजगी जताई थी। इसके बाद मंगलवार को निगम अफसरों ने पिंक टॉयलेट का शुभारंभ किया गया। इस मौके पर महापौर रामतीर्थ सिंघल, विधायक रवि शर्मा, नगर आयुक्त मनोज सिंह ने फीता काटकर पिंक टॉयलेट शुरू कराए। साथ ही, लोगों को स्वच्छता को लेकर सीख दी गई। इस मौके पर अपर नगर आयुक्त रोहन सिंह, कर्नल एनएन वाजपेयी, पार्षद संजय कुमार, राजेश त्रिपाठी, दिनेश प्रताप सिंह बुंदेला, अनिल सोनी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed