फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Three people suspent with exien for 77 lack corruption matter

77 लाख के घोटाले में सिंचाई विभाग के एक्सईएन समेत तीन निलंबित

Fri, 23 Oct 2020 12:06 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 23 Oct 2020 12:06 AM IST
विज्ञापन
Three people suspent with exien for 77 lack corruption matter
झांसी। सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता, कैशियर और खंडीय लेखाधिकारी को बिना एग्रीमेंट के 77.35 लाख का भुगतान करने के मामले में निलंबित कर दिया गया है। जांच में दोषी पाए जाने पर इन तीनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने की भी सिफारिश कर दी गई है। शासन की इस कड़े एक्शन के बाद सिंचाई विभाग के अफसरों में खलबली मची है। इस घोटाले का खुलासा अमर उजाला ने ही जून माह में किया था।
विज्ञापन

बेतवा प्रखंड के तत्कालीन एक्सईएन संजय कुमार को पिछले सीजन में नहरों की सफाई, मरम्मत कार्य कराने के लिए भारी बजट दिया गया था। जांच रिपोर्ट के मुताबिक एक्सईएन ने कैशियर अजीत कुमार एवं खंडीय लेखाधिकारी संतोष प्रजापति के साथ मिलकर बिना एग्रीमेंट किए सभी फर्मों के बीच करीब 77.35 लाख रुपये बांट दिए। एडवांस के नाम पर इन फार्मों को भारी-भरकम रकम दे दी गई। जबकि मौके पर कोई काम नहीं हुआ। इस घोटाले का सबसे पहले खुलासा अमर उजाला ने 12 जून के अंक में किया। मामले के उजागर होते ही महकमे में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन

आनन-फानन में अधीक्षण अभियंता केबी लाल ने तीन सदस्यीय जांच कमेटी गठित कर दी। जांच कमेटी ने भी अनियमितता की पुष्टि करते हुए पाया कि बिना एग्रीमेंट किए पूरा पैसा छह फार्मों में बांटा गया। जांच कमेटी ने अधिशासी अभियंता संजय कुमार, कैशियर अजीत कुमार एवं लेखाधिकारी संतोष प्रजापति की भूमिका संदिग्ध बताई। इसके बाद उपसचिव, उप्र शासन अशोक कुमार श्रीवास्तव ने प्रमुख अभियंता सिंचाई एवं जल संसाधन से आरोपी एक्सईएन संजय कुमार, अजीत कुमार एवं संतोष को निलंबित करते हुए उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दे दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed