फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Three people arrest for kidnape case

दो लाख रुपये न देने पर किया अपहरण, तीन लोग गिरफ्तार

Fri, 25 Sep 2020 01:33 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 25 Sep 2020 01:33 AM IST
विज्ञापन
Three people arrest for kidnape case
झांसी। थाना सीपरी बाजार क्षेत्र में दो लाख रुपये के लेनदेन को लेकर एक व्यक्ति का अपहरण कर लिया गया। सभी उसे रक्सा क्षेत्र के एक सुनसान स्थान पर ले गए। सूचना मिलते ही सक्रिय हुई पुलिस ने अपहृत को सकुशल बरामद कर तीन अपहरणकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि महिला समेत दो लोग भाग गए। पुलिस ने पकड़े गए अपहरणकर्ताओं को जेल भेज दिया।
विज्ञापन

एसपी सिटी राहुल श्रीवास्तव ने बताया कि थाना प्रेमनगर के इकबाल नगर निवासी विक्की सिंह ने सीपरी बाजार थाने पहुंचकर सूचना दी कि उसके पिता गजराज सिंह का कुछ लोगों ने आवास विकास के पास से अपहरण कर लिया है। खबर मिलते ही पुलिस सक्रिय होकर तलाश में जुट गई। एसएसपी के निर्देश पर थाना सीपरी बाजार, सदर बाजार व सर्विलांस टीम को लगाया गया। पुलिस ने सर्विलांस की मदद से लोकेशन ट्रेस कर थाना रक्सा तिराहा के पास ओवरब्रिज के नीचे बने एक सुनसान स्थान पर दबिश दी। यहां पुलिस को देखकर अपहरणकर्ता भागने लगे। पुलिस ने भागते समय तीन लोगों को पकड़ा। जबकि, महिला समेत दो लोग भागने में कामयाब हो गए।
विज्ञापन

पुलिस ने अपहृत को सकुशल बरामद दिया। पुलिस ने थाना प्रेमनगर के देवीदीन का हाता निवासी विक्की अहिरवार, अठोंदना निवासी पवन और सुमेर नगर निवासी काजल अहिरवार को पकड़ा। आरोपियों से पूछताछ में पता चला कि विक्की को गजराज से दो लाख रुपये लेने थे। जिसको न देने पर विवाद चल रहा था। रकम लेने के सिलसिले में तीनों ने आवास विकास बुलाया। विवाद होने के बाद तीनों गजराज का अपहरण कर ले गए। खुलासे के दौरान सीओ सिटी राजेश कुमार सिंह, सीपरी बाजार प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र सिंह, थाना सदर बाजार प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार, मसीहागंज चौकी प्रभारी एसआई नरेंद्र सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed