फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Three of the six named accused in the Vishal murder case have been arrested.

Jhansi News: विशाल हत्याकांड में 6 नामजद आरोपियों में से 3 पकड़े गए

Fri, 19 Jun 2026 02:44 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jun 2026 02:44 AM IST
विज्ञापन
Three of the six named accused in the Vishal murder case have been arrested.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

दतिया। थाना कोतवाली इलाके के सिद्धार्थ कॉलोनी में बुधवार को हुई अंधाधुंध फायरिंग में लगी गोली से कार सवार विशाल कुशवाहा नामक युवक की मौके परी मौत हो गई थी। इस मामले में नामजद 6 आरोपियों में से 3 को पकड़ लिया है।

देर रात को ही मृतक विशाल कुशवाहा के परिजनों ने थाना कोतवाली का घेराव कर हंगामा किया था एवं आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार करने की मांग की थी। घटना के 6 घंटे के बाद ही पुलिस ने विशाल कुशवाहा हत्याकांड में 6 नामजद आरोपियों खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया था। विशाल की हत्या करने में नामजद आरोपियों में अमित तिवारी, बंटी तिवारी, गोलू तिवारी, दिव्यांग पाठक, राहुल बुंदेला एवं विकास शर्मा के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया था। पुलिस अधीक्षक मयूर खंडेलवाल के निर्देश पर आरोपियों को हिरासत में लेने के लिए थाना सिटी कोतवाली की बनाई गई टीम को सफलता मिली और टी धीरेंद्र मिश्रा ने अपनी टीम के साथ 6 घंटे में विशाल हत्याकांड में शामिल तीन आरोपी दिव्यांग, राहुल व विकास को उनके छिपे हुए ठिकानों पर दबिश देकर पकड़ लिया। फिलहाल पुलिस ने पकड़े गए तीनों आरोपियों से हथियार भी जब्त किए हैं। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच करते हुए शेष आरोपियों की धरपकड़ करने के लिए उनके ठिकानों पर दबिश दे रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed