फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Three more dead people to corona

कोरोना से तीन की और मौत, महामारी से अब तक जा चुकी हैं 145 जान

Fri, 25 Sep 2020 01:06 AM IST
झांसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी Published by: झांसी ब्यूरो Updated Fri, 25 Sep 2020 01:06 AM IST
विज्ञापन
Three more dead people to corona
प्रतीकात्मक तस्वीर

कोरोना वायरस का संक्रमण जिले में लगातार हावी होता जा रहा है। इस महामारी की चपेट में आने से बृहस्पतिवार को तीन संक्रमितों की मौत हो गई। इसके साथ ही मरने वालों का आंकड़ा बढ़कर 145 पर पहुंच गया है। जबकि, 2688 नमूनों की जांच में 96 नये मरीज भी मिले।

विज्ञापन


कोरोना वायरस के संक्रमण की चपेट में आने से सेन कॉलोनी प्रेमनगर निवासी 55 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत हो गई। समथर लोहारी के 50 वर्षीय एक संक्रमित ने भी दम तोड़ा है। इसके अलावा प्रेमगंज सीपरी बाजार के 78 वर्षीय एक व्यक्ति की भी मौत हुई है। उक्त तीनों संक्रमितों को बुखार, कफ, गले में परेशानी व सांस लेने में दिक्कत होने पर अस्पताल में दाखिल कराया गया था। तीनों संक्रमित हाइपरटेंशन व डायबिटीज से भी ग्रसित थे।
विज्ञापन


वहीं, 96 नये मरीज भी सामने आए हैं। ये मरीज सिविल लाइन, बबीना, हींगन कटरा, रानी लक्ष्मीनगर रेलवे कॉलोनी, शीतल कॉलोनी, गोंदू कंपाउंड, राजपुरा बंगरा, सनौरा बंगरा, अंदर सागर गेट, नैनागढ़, कछियाना पुलिया नंबर नौ, झांसी कैंट, सैंयर गेट बाहर, प्रेमगंज सीपरी बाजार, सिलवट गंज, भिटोरा मऊरानीपुर, हीरापुरा, बैदोरा राजगढ़, टकसाल, नरसिंह राव टौरिया, मसीहागंज, कृष्णा विहार, पन्नालाल मुहल्ला, कुरयाना खैलार, डढ़ियापुरा, दीनदयाल नगर, भगवती पुरम राजगढ़, भेल, खुशीपुरा, अंसल बसेरा कॉलोनी, गुमनावारा, खजराहा खुर्द, केके पुरी आवास विकास, शिवाजी नगर, सदर बाजार आदि इलाकों में मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस तरह जिले में अब तक 6882 लोग इस महामारी की चपेट में आ चुके हैं। हालांकि, इनमें से 5111 लोगों को डिस्चार्ज किया जा चुका है। 75 की बृहस्पतिवार को छुट्टी की गई। वर्तमान में 971 सक्रिय संक्रमित हैं। इनमें से 158 को छोड़ बाकी सभी सूक्ष्म या बगैर लक्षण वाले रोगी हैं। जिले का रिकवरी रेट 83.78 प्रतिशत है।


प्राइवेट अस्पतालों में मिले 20 संक्रमित
प्राइवेट अस्पतालों में आने वाले सभी मरीजों का एंटीजन जांच की जा रही है। बृहस्पतिवार को 561 नमूनों की जांच की गई। इनमें 20 संक्रमित पाए गए। निजी अस्पतालों में इलाज के लिए आने वाले मरीजों की अनिवार्य रूप से कोरोना की जांच की जा रही है। इसके बाद ही चिकित्सक परामर्श दे रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed