{"_id":"5ec784db8c52a9116e6705d1","slug":"three-members-of-a-family-committed-suicide-by-eating-poision-in-jhansi","type":"story","status":"publish","title_hn":"झांसी: बेटी की मौत से परेशान पिता ने पत्नी और बेटे को भी दिया जहर, तीनों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झांसी: बेटी की मौत से परेशान पिता ने पत्नी और बेटे को भी दिया जहर, तीनों की मौत
Fri, 22 May 2020 01:22 PM IST
प्राची प्रियम
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
Published by: प्राची प्रियम
Updated Fri, 22 May 2020 01:22 PM IST
विज्ञापन
अरविंद का पूरा परिवार (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के झांसी जिले में शुक्रवार को एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। मामला थाना चिरगांव के पहलापुरा का है, जहां बेटी की मौत का गम बर्दाश्त न होने पर पिता ने जहर खाकर अपने और पूरे परिवार के अस्तित्व को खत्म कर दिया। घटना से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है।
विज्ञापन
पता चला कि बेटी की अचानक मौत के बाद से पूरा परिवार तनाव में था। मौके पर जांच करने पहुंची पुलिस को एक सुसाइड नोट भी मिला है, जिसमें खुदकुशी की बात का उल्लेख किया गया है।
विज्ञापन
पहलापुरा निवासी अरविंद पांडेय का पेट्रोल पंप बॉयोडीजल पंप था। 20 फरवरी को इंटरमीडिएट की परीक्षा देने से पहले अरविंद की बेटी नैन्सी पांडेय की अचानक तबीयत खराब होने के बाद मौत हो गई थी। बेटी की मौत के बाद से ही अरविंद व उनकी पत्नी रेखा अवसाद में चले गए थे।
विज्ञापन
करीब तीन माह बीत जाने के बाद भी परिवार सदमे से नहीं उबर पा रहा था। इसी तनाव के चलते शुक्रवार तड़के अरविंद ने पत्नी रेखा व अपने 11 वर्षीय पुत्र नैतिक को जहर खिला दिया। मौके पर ही दंपती की मौत हो गई, जबकि हालत बिगड़ने पर बेटा घर से बाहर निकलकर भागने लगा।
उसे छटपटाते देख लोगों ने घर में अन्य लोगों को देखा, तो सभी को घटना की जानकारी हुई। उसे गंभीर हालत में मेडीकल कॉलेज लाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घर से दंपति के शवों को कब्जे में ले लिया। मौके से सुसाइड नोट भी मिला है, जिसमें अपनी मर्जी से खुदकुशी का जिक्र किया गया है।
आत्महत्या का कारण बेटी की मौत लिखा गया है। उसमें लिखा है कि तीनों की अस्थियां ओरछा में विसर्जित कर दी जाए। एसपी राहुल मिठास ने बताया कि पुलिस ने सुसाइड नोट को भी कब्जे में ले लिया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।