फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Three innocent children including two brothers died due to diarrhea in Lalitpur

Jhansi News: ललितपुर में डायरिया से दो भाइयों समेत तीन मासूमों की मौत

Thu, 22 Aug 2024 04:43 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 22 Aug 2024 04:43 AM IST
विज्ञापन
Three innocent children including two brothers died due to diarrhea in Lalitpur
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

महरौनी/ललितपुर। तहसील महरौनी के गांव भैरा में बुधवार को डायरिया से दो भाइयों समेत तीन मासूमों की मौत हो गई। वहीं, आठ लोगों को सीएचसी में भर्ती कराया गया। इनमें दो मासूम भी शामिल हैं। माना जा रहा है कि हैंडपंप का दूषित पानी से गांव में डायरिया में फैला। जिले में डायरिया से दो माह में अब तक आठ लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, 119 मरीजों का इलाज चल रहा है।

मंगलवार रात ग्राम भैरा की सहरिया बस्ती के दो भाई साहिल (8), देवकीनंदन (4) पुत्र पप्पू और सौरभ (8) पुत्र सिब्बू को उल्टी-दस्त होने लगा। परिजन साहिल और देवकीनंदन को सीएचसी महरौनी लेकर पहुंचे। यहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। जबकि सौरभ को सीएचसी से मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। बुधवार को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। सीएचसी में पप्पू (38), कमलेश (35), सिंदपाल (10), राखी (06), विनीता (23), लक्ष्मी (45), मंगल (65), प्रीतम (24) का इलाज चल रहा है।तीन मासूमों की मौत के बाद मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. इम्तियाज अहमद और महरौनी के एसडएीम राजबहादुर सिंह गांव भैरा पहुंचे और हालात की जानकारी ली।
विज्ञापन


वर्जन
गांव भैरा में स्वास्थ्य टीमें घर-घर जाकर जानकारी जुटा रही हैं। वहीं, सीएचसी महरौनी में भर्ती मरीजों का उपचार किया जा रहा है।
- डॉ. इम्तियाज अहमद, मुख्य चिकित्सा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed