फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Three injured in brick-stone attack

Jhansi News: ईंट-पत्थर से हमला कर तीन को किया घायल

Thu, 23 Oct 2025 01:34 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 23 Oct 2025 01:34 AM IST
विज्ञापन
Three injured in brick-stone attack
मऊरानीपुर। ग्राम नई बसरिया निवासी नंदराम अहिरवार ने पुलिस को प्रार्थना पत्र दिया, जिसके जरिये बताया कि बुधवार की दोपहर गांव का एक व्यक्ति उसके घर पहुंचकर गाली-गलौज करने लगा। आरोपी हाथ में कुल्हाड़ी और पांच किलो का गैस सिलिंडर लिए हुए हुए था। वह सिलिंडर में आग लगाने की कोशिश करने लगा। इसी बीच उसने ईंट-पत्थरों से हमला कर दिया, जिससे उसके सिर में चोट आई गई। इसके अलावा आठ साल का नाती महक और एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया। सूचना पर मौके पर पहुंची डायल 112 की टीम ने उन्हें बचाया। पीड़ित ने बताया कि आरोपी इससे पहले भी उस पर व उसके परिवार पर हमला कर चुका है। तब पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया था, लेकिन उसके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई थी। इससे आरोपी के हौसले बुलंद हैं। पीड़ित ने पुलिस से आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed