फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   three died and 93 new positive

कोरोना से तीन की मौत, 93 नये मरीज मिले

Sun, 20 Sep 2020 01:30 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 20 Sep 2020 01:30 AM IST
विज्ञापन
three died and 93 new positive
three died and 93 new positive
झांसी। कोरोना वायरस का संक्रमण जिले में लगातार अपना दायरा बढ़ाता जा रहा है। शनिवार को तीन संक्रमितों की मौत हुई। इसके अलावा 93 नये मरीज सामने आए हैं। संभागीय परिवहन अधिकारी भी संक्रमित हो गए हैं। इसके अलावा विभाग के तीन कर्मचारियों में भी संक्रमण पाया गया है, जिसके चलते आरटीओ ऑफिस बंद कर दिया गया है, जो 22 सितंबर को खोला जाएगा।
विज्ञापन

कोरोना से संक्रमित संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन) राजेश गंगवार का इलाज लखनऊ में चल रहा है। कोरोना की जांच में कार्यालय के तीन लिपिकों में और संक्रमण पाया गया है। शनिवार को झांसी में 93 नये मरीज सामने आए। जबकि, तीन की मौत भी हुई है। मरने वालों में बड़ाबाजार निवासी 56 वर्षीय एक व्यक्ति है, जिन्हें बुखार, कफ और गले में दिक्कत होने पर महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज में दाखिल कराया गया था। वह डायबिटीज से भी ग्रसित थे। सीपरी बाजार निवासी 46 वर्षीय एक संक्रमित की भी मौत हुई है। उन्हें बुखार, कफ और सांस लेने में परेशानी होने पर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। वह हाइपरटेंशन व डायबिटीज से भी ग्रसित थे। बड़ागांव गेट बाहर के 65 वर्षीय एक बुजुर्ग की भी इस महामारी की चपेट में आने से जान चली गई। उन्हें बुखार, कफ और गले में समस्या होने पर अस्पताल में दाखिल किया गया था। जिले में अब तक 128 कोरोना संक्रमितों की मौत हो चुकी है। वहीं, 6,409 लोगों में इस महामारी का संक्रमण पाया जा चुका है।
विज्ञापन

4,661 ने कोरोना का हराया
झांसी। जिले में कोरोना संक्रमण को मात देने वालों की संख्या भी खासी है। अब तक 6,409 लोगों में इस महामारी की जकड़न पाई जा चुकी है और इनमें से 4,661 संक्रमित इस महामारी से जीत चुके हैं। इनमें से 65 को शनिवार को डिस्चार्ज किया गया। जिले का रिकवरी रेट प्रदेश से अधिक 81.33 प्रतिशत है। वर्तमान में 1067 एक्टिव पॉजिटिव केस हैं। इनमें से 209 को छोड़ बाकी सभी सूक्ष्म या बगैर लक्षण वाले रोगी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन क्षेत्रों में मिले संक्रमित
झांसी। शनिवार को 93 नये मरीज सामने आए। इनमें से ज्यादातर मरीज महानगर के विभिन्न इलाकों के हैं। ये मरीज गुमनावारा, मेहंदी बाग, पुलिया नंबर नौ, स्वामीपुरम, चमनगंज, चिरगांव, खातीबाबा, थापक बाग, पीतांबरा इन्क्लेव, हीरापुरा नगरा, खुशीपुरा, चमनगंज, मसीहागंज, नझाई बाजार, सिंगर्रा, प्रेमगंज, शिवाजी नगर, अजय इन्क्लेव, कटेरा, ईसाईटोला, राजपूत कॉलोनी, आंतिया ताल, झोकनबाग, सतीश नगर, बबीना, सागर गेट, सिनोरा बरुआसागर, दीक्षित बाग, झारखड़िया, सैंयर गेट, लक्ष्मण गंज, मिशन कंपाउंड आदि इलाकों से सामने आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed