फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Three companies stated their merits for the command center

कमांड सेंटर के लिए तीन कंपनियों ने बताई अपनी खूबियां

Thu, 30 Jan 2020 01:48 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jan 2020 01:48 AM IST
विज्ञापन
Three companies stated their merits for the command center
झांसी। महानगर में स्मार्ट सिटी के लिए सेंट्रल कमांड सेंटर बनाया जाना है। इसके लिए तीन कंपनियों ने आवेदन किया है। कमिश्नरी में तीनों कंपनियों ने अपना - अपना प्रस्तुति करण दिया। जल्द ही इनमें से एक कंपनी का चयन कर सेंट्रल कमांड सेंटर की स्थापना का काम शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

सेंट्रल कमांड सेंटर के जरिये पूरे महानगर पर नजर रखी जाएगी। जगह-जगह सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे, जो सेंट्रल कमांड सेंटर से जुड़े रहे हैं। इनके जरिये महानगर की हर गतिविधि पर नजर रखी जाएगी। सफाई, ट्रैफिक तक पर कमांड सेंटर से नजर रखी जाएगी। इसकी स्थापना व संचालन का काम किसी निजी कंपनी को दिया जाना है। इसके लिए आवेदन मांगे गए थे। तीन कंपनियों ने कमिश्नरी में मंडलायुक्त व अन्य अधिकारियों के समक्ष अपना-अपना पावर प्वाइंट प्रजेंटेशन दिया। मंडलायुक्त सुभाष चंद्र शर्मा ने बताया कि जल्द ही किसी एक कंपनी का चयन कर कमांड सेंटर की स्थापना काम शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed