{"_id":"67d9d7645849817c240a4264","slug":"three-attackers-who-opened-fire-were-caught-by-the-police-jhansi-news-c-11-1-jhs1019-515550-2025-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: पुलिस के हत्थे चढ़े गोलियां बरसाने वाले तीन हमलावर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: पुलिस के हत्थे चढ़े गोलियां बरसाने वाले तीन हमलावर
विज्ञापन
झांसी। सूजे खां खिड़की के पास रहने वाले भाजपा नेता नरेंद्र कुशवाहा के घर गोलियां बरसाने वाले तीन हमलावरों को पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया। इनमें मुख्य आरोपी अतर कुशवाहा का पुत्र अभिषेक कुशवाहा समेत पंकज अहिरवार एवं संदीप शामिल हैं। तीनों को पुलिस ने कोतवाली इलाके से गिरफ्तार किया। पुलिस इनसे अन्य हमलावरों के बारे में पूछताछ कर रही है। पुलिस को अभी भी सात हमलावरों की तलाश है।
रविवार दोपहर करीब साढ़े बारह बजे सूजे खां खिड़की के पास रहने वाले नरेंद्र कुशवाहा के घर को 35 से 40 हमलावरों ने घेरकर फायरिंग की थी। प्रत्यक्षदर्शियों ने करीब 40 राउंड गोलियां चलाए जाने की बात बताई। पुलिस ने नरेंद्र की पत्नी अनीता की तहरीर पर अतर कुशवाहा, सनी कुशवाहा, गोल्डी कुशवाहा, मन्नू कुशवाहा, भरत, हर्ष राय, पंकज, अभिषेक कुशवाहा, कल्लू कुशवाहा समेत 15-20 अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली। सीसीटीवी कैमरों में कैद होने के बाद भी हमलावर पिछले दो दिनों से पुलिस को छका रहे थे। कोतवाल राजेश पाल के मुताबिक तीन आरोपियों को गिरफ्तार करके अन्य को भी तलाशा जा रहा है।