फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Three arrested including a wanted criminal in Arvind murder case

Jhansi News: अरविंद हत्याकांड में इनामी बदमाश सहित तीन गिरफ्तार

Sat, 27 Sep 2025 11:42 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 27 Sep 2025 11:42 PM IST
विज्ञापन
Three arrested including a wanted criminal in Arvind murder case
झांसी। भोजला के बहुचर्चित अरविंद यादव हत्याकांड में शामिल 25 हजार के इनामी बदमाश संजय यादव व उसके दो साथियों को बृहस्पतिवार देर रात पुलिस ने लकारा पुलिया के समीप मुठभेड़ के दौरान पकड़ लिया। उसके पास से तमंचा-कारतूस बरामद हुआ है। इस हत्याकांड में मुख्य आरोपी पूर्व प्रधान रिंकू यादव सहित पांच लोग अब भी पुलिस की पकड़ से दूर हैं।
विज्ञापन

सीपरी बाजार थाना क्षेत्र के भोजला गांव में आठ सितंबर को पत्नी के सामने दिनदहाड़े अरविंद यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। मृतक की पत्नी की शिकायत पर पुलिस ने पूर्व प्रधान रिंकू यादव सहित अनिल, मिथुन, अजीत, कुल्लू, राहुल, कैलाश, अमित, संजय एवं सुरेश के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। इसके बाद मिथुन, अजीत और सुरेश को गिरफ्तार कर लिया था। वहीं, साजिश रचने के आरोप में रिंकू के बेटे राजा समेत मिथुन की पत्नी रजनी, कुल्लू की पत्नी रेखा, राम मिलन के बेटे इंद्रजीत को गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन

रिंकू की तलाश में जुटी पुलिस ने पिछले दिनों मुठभेड़ के दौरान अशोक यादव उर्फ कल्लू व उसके रिश्तेदार मध्य प्रदेश के पिछोर निवासी भमर सिंह यादव उर्फ गोल्टू को गिरफ्तार किया था। वहीं, मुख्य हत्यारोपी व उसके साथियों के न पकड़ में आने पर पुलिस ने सभी छह बदमाशों पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। इसी बीच पुलिस को सूचना मिली कि हत्या में शामिल संजय यादव अपने साथियों के साथ लकारा गांव की पुलिया के पास छिपा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने घेराबंदी की तो संजय ने फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में संजय के पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया। साथ में रक्सा के अमरपुर निवासी भान सिंह व शाहजहांपुर के दैजवा के कमल सिंह को घेरकर पकड़ लिया। एसपी सिटी प्रीति सिंह ने बताया कि देर रात संजय के लकारा पुलिया के पास छिपे होने की सूचना पर कार्रवाई की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed