{"_id":"664695a4df417f60090e6444","slug":"three-arms-smugglers-caught-with-four-country-made-pistols-jhansi-news-c-11-1-jhs1002-316634-2024-05-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: चार देसी पिस्टलों के साथ तीन असलहा तस्कर दबोचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: चार देसी पिस्टलों के साथ तीन असलहा तस्कर दबोचे
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। बड़ागांव थाना पुलिस ने तीन असलहा तस्करों को दबोचा है। उनके पास से चार देसी पिस्टल और आठ कारतूस बरामद किए गए। वह महाराष्ट्र ये पिस्टल लाकर झांसी और आसपास के इलाके में सप्लाई किया करते थे। पकड़े गए तीनों तस्करों को जेल भेज दिया गया है।
लोकसभा चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से बड़ागांव थाना पुलिस की टीम थानाध्यक्ष सुरेंद्र प्रताप सिंह की अगुवाई में शंकरगढ़ तिराहे के पास संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की जांच कर रह थी। इस दरम्यान वहां संदिग्धावस्था में तीन युवक नजर आए। तलाशी में उनके पास से चार देसी पिस्टल और आठ कारतूस बरामद किए गए। पूछताछ में उन्होंने अपने नाम दतिया के ग्राम उदगवां निवासी अवनीश शर्मा, शिवम ठाकुर व शिवपुरी के दिनारा निवासी राज परिहार बताए। पड़ताल में सामने आया कि तीनों युवक महाराष्ट्र से सस्ते दामों में असलहा लेकर आते थे, जिन्हें यहां वे ऊंचे दामों में बेच देते थे। मामले की जानकारी देते हुए एसपी सिटी ज्ञानेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि पकड़े गए तीन अभियुक्तों में से एक शिवम ठाकुर पर सीपरी बाजार थाने में पहले भी आयुध अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज है।