फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Three accused arrested in the case of theft from the house of retired health inspector

Jhansi News: रिटायर्ड हेल्थ इंस्पेक्टर के घर चोरी के मामले में तीन आरोपी पकड़े

Fri, 19 Jan 2024 04:05 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी Updated Fri, 19 Jan 2024 04:05 AM IST
विज्ञापन
Three accused arrested in the case of theft from the house of retired health inspector
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


झांसी। कोतवाली थाना क्षेत्र में 13 जनवरी को रिटायर्ड हेल्थ इंस्पेक्टर के घर हुई चोरी के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को पकड़ा है। एसपी सिटी ज्ञानेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि आरोपियों से चोरी किए गए माल की शत प्रतिशत बरामदगी हुई है। तीनों आरोपियों की दोस्ती जेल में हुई थी। जेल से बाहर आने के बाद जुए में पैसा हारे तो चोरी की घटना को अंजाम दे दिया। तीनों को जेल भेज दिया गया है।

कोतवाली थाना क्षेत्र के नकटा चौपड़ा निवासी रिटायर्ड हेल्थ इंस्पेक्टर विनोद कुमार गुप्ता ने पुलिस को तहरीर देकर बताया था कि बीती 13 जनवरी को वह परिवार के साथ अपनी ससुराल गए थे। इस दौरान उनके सूने घर के ताले तोड़कर चोरों ने दस लाख रुपये कीमत के सोने, चांदी व हीरे के जेवर और डेढ़ लाख रुपये नकद चोरी कर लिए। शिकायत पर पुलिस ने चोरों के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया था। बृहस्पतिवार को पुलिस को सूचना मिली कि तीनों आरोपी चोरी का माल लेकर पंचवटी काॅलोनी के सामने स्थित दुल्हा सैयद मजार के पास मौजूद हैं और उसे दतिया बेचने जा रहे हैं। सूचना के आधार पर कोतवाली थाना प्रभारी निरीक्षक आनंद कुमार सिंह ने पुलिस बल के साथ घेराबंदी कर मुख्य आरोपी आकाश उर्फ भोला यादव पुत्र रामसिंह यादव निवासी पंचवटी पाइप फैक्टरी के पास थाना कोतवाली, आसिफ उर्फ कंजे पुत्र असलम निवासी शिवाजी नगर मुर्गा मार्केट थाना नवाबाद व आमिर उर्फ चीपी पुत्र स्व. रहीश निवासी नंदेश्वरी कॉलोनी थाना बबीना को चोरी के जेवर, 41 हजार रुपये नकद, तीन तमंचे और छह जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि मुख्य आरोपी भोला यादव कई गंभीर मामलों में जेल जा चुका है। वहीं, दो अन्य का भी आपराधिक इतिहास है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed