फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Those who shed rivers of blood are not going to see Ram Lalla: Shahi

खून की नदियां बहाने वाले रामलला के दर्शन करने नहीं जा रहे: शाही

Thu, 08 Feb 2024 11:42 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 08 Feb 2024 11:42 PM IST
विज्ञापन
Those who shed rivers of blood are not going to see Ram Lalla: Shahi
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन




झांसी। कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने कहा कि पांच सौ सालों तक अयोध्या जलालत की जिंदगी जीती रही। मगर 22 जनवरी को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा हो गई है। श्रद्धालु दर्शन को उमड़ रहे हैं। मगर खून की नदियां बहाने वाले लोग आज कह रहे कि राम मंदिर नहीं जाएंगे। जो राम के दर्शन नहीं कर रहे, वो प्रभु का मंदिर कैसे बनवा सकते थे। बृहस्पतिवार को वह पुलिस लाइन में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।

कृषि मंत्री ने कहा कि भगवान श्रीराम देश के रोम-रोम में बसे हैं। देशवासियों की धड़कन हैं। हजारों सालों से उनके प्रति लोगों की अटूट श्रद्धा है। आज पूरा देश ही नहीं, पूरी दुनिया राममय हो गई है। मुस्लिम समुदाय और पश्चिमी जगत के लोगों ने भी रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का स्वागत किया है। बोले कि बुंदेलखंड देश के कोने-कोने से जुड़ गया है। एक वो समय था, जब कांग्रेस की हुकूमत में बुंदेलखंड में ट्रेन से पीने का पानी आता था। लोगों का जीवन यापन करना मुश्किल हो रहा था। जबकि, बीजेपी सरकार पिछले कई सालों से नि:शुल्क खाद्यान्न दे रही है। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि कांग्रेस को आजकल उजाले में कुछ नहीं दिखाई दे रहा है। कुछ जीव जंतु भी इस तरीके के हैं, जिन्हें दिन के उजाले में दिखता नहीं है। उत्तराखंड की तरह यूपी में समान नागरिक संहिता लागू करने के सवाल पर बोले इंतजार कीजिए।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed