{"_id":"65f609fa1c408b1a080cbb54","slug":"those-spreading-rumors-in-elections-will-be-dealt-with-strictly-jhansi-news-c-11-1-jhs1002-282033-2024-03-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: चुनाव में अफवाह फैलाने वालों से सख्ती से निपटा जाएगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: चुनाव में अफवाह फैलाने वालों से सख्ती से निपटा जाएगा
विज्ञापन
ज्यादा से ज्यादा मतदाता वोट डालें, इसके लिए जारी हैं प्रयास
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। जिला निर्वाचन अधिकारी /जिलाधिकारी अविनाश कुमार ने कहा कि चुनाव में चेकिंग के दौरान आमजन को परेशानी का सामना न करना पड़े, इस संबंध में अधीनस्थों को निर्देश जारी किए गए हैं। लेकिन, चुनाव के दरम्यान ईवीएम को लेकर या अन्य किसी तरह की अफवाह फैलाने वालों से सख्ती से निपटा जाएगा। इसके अलावा उन्होंने बताया कि ज्यादा से ज्यादा मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करें, इसके लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। यह जानकारी उन्होंने शनिवार को लोकसभा चुनाव की आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद पत्रकारों से चर्चा के दौरान दी।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि आदर्श आचार संहिता का सख्ती से पालन सुनिश्चित कराया जाएगा। इसके लिए एफएसटी और एसएसटी टीमों को सक्रिय कर दिया गया है। आचार संहिता के उल्लंघन संबंधी शिकायत आम लोग निर्वाचन आयोग के सी विजिल एप के जरिये भी कर सकेंगे। साथ ही लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए इंटीग्रेटिड कंट्रोल सेंटर भी स्थापित कर दिया गया है।
एसएसपी राजेश एस ने बताया कि चुनाव के दरम्यान सुरक्षा के चाक-चौबंद बंदोबस्त रहेंगे। मध्य प्रदेश से सटे जिले के 42 प्वाइंट्स पर चेकिंग की जाएगी। हालांकि, इस दरम्यान किसी का उत्पीड़न न हो, इसका भी पूरा ध्यान रखा जाएगा। उन्होंने बताया कि खुफिया तंत्र भी सक्रिय है। हर छोटी-बड़ी गतिविधि की निगरानी की जा रही है। साथ ही उन्होंने बताया कि साल 2019 के चुनाव में जनपद को केंद्रीय सुरक्षा बलों की 15 कंपनियां मिलीं थीं। इस बार इससे अधिक कंपनी मिलने की संभावना है। जल्द ही यह तय हो जाएगा। फिलहाल, एक कंपनी झांसी में आ चुकी है। इसके अलावा निरोधात्मक कार्रवाई भी लगातार जारी है। इसके मौके पर अपर जिलाधिकारी प्रशासन अरुण कुमार सिंह, निर्वाचन कार्यालय के आरके पाल आदि मौजूद रहे।