{"_id":"617af6e335e4ec052949dfe4","slug":"this-time-the-expensive-diwali-will-make-your-pocket-empty-jhansi-news-jhs2076946161","type":"story","status":"publish","title_hn":"इस बार महंगी वाली दिवाली...कर देगी जेब खाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इस बार महंगी वाली दिवाली...कर देगी जेब खाली
विज्ञापन
झांसी। पेट्रोल और डीजल के बढ़ते दामों से इस बार दिवाली महंगी हो गई है। सुख और समृद्धि का यह त्योहार इस बार जेब खाली कर देगा। हालात यह हैं कि त्योहार का हर सामान महंगा हो गया है। पंच दिवसीय त्योहार को लेकर लोगों ने तैयारियां शुरू कर दी हैं, लेकिन महंगाई के चलते लोगों की परेशानी बढ़ गई है। आलम यह है कि इलेक्ट्रॉनिक आइटम, मिठाई, कपड़े, पूजा के सामान और गिफ्ट पैक के दामों पर महंगाई है। इसके चलते लोगों की परेशानी बढ़ रही है।
बर्तन 30 फीसदी तक महंगे
दिवाली पर बर्तनों पर पिछले साल की तुलना में 25 से 30 फीसदी तक दाम बढ़ गए हैं। ग्राहक भी त्योहार पर शगुन के लिए ही बर्तन ले रहे हैं। स्टील, तांबे और एल्यूमीनियम के बर्तन के दाम बढ़ने से बिक्री नहीं हो रही है। दाम बढ़ने व्यापारी भी परेशान हैं।
खील-खिलौना के दाम 10 फीसद बढ़े
चीनी के दाम बढ़ने से खिलौने और गट्टे भी महंगे हो गए हैं। इसके साथ ही खील, लाई, चूरा के भी दाम बढ़े हैं। पिछली बार के मुकाबले इस बार त्योहार के सामान पर करीब 10 फीसदी तक का उछाल आया है। दाम बढ़ने के बाद लोग कम मात्रा में ही खील-खिलौना खरीद रहे हैं।
विज्ञापन
कपड़ों पर भी महंगाई की मार
इस बार दिवाली पर नए कपड़े खरीदना भी महंगा हो गया है। कपड़ों के दाम में 15 फीसदी तक का इजाफा हुआ है। व्यापारियों का कहना है कि माल भाड़ा बढ़ने से कपड़ों के दाम बढ़ रहे हैं। दाम बढ़ने से लोग भी परेशान हो रहे हैं।
गिफ्ट पैक पर भी महंगाई
दीपावली पर गिफ्ट भी महंगे हो गए हैं। पैकिंग के ड्राई फ्रूट पर सौ रुपये तक का इजाफा हो गया है। बाजार में 490 रुपये से लेकर 3080 रुपये तक में ड्राई फ्रूट की पैकिंग मौजूद है। 490 रुपये की पैकिंग में 400 ग्राम मात्रा और 940 रुपये की पैकिंग में 600 ग्राम मात्रा में काजू, बादाम, पिस्ता व किशमिश दिए जा रहे हैं। 3080 रुपये की पैकिंग में दो किलो मेवा दी जा रही है।
मिठाई पर भी बढ़ गए दाम
त्योहार के लिए सबसे अहम मिठाई के दाम भी कम नहीं हो रहे हैं। महानगर के मिठाई के दामों में 10 फीसदी तक का इजाफा हो गया है। आलम यह है कि मिष्ठान्न विक्रेता खाद्य तेल के दाम बढ़ने से मिठाई के भाव बढ़ने का हवाला दे रहे हैं। दामों में 15 फीसदी तक इजाफा हुआ है।
इलेक्ट्रॉनिक बाजार भी महंगा
महानगर में इलेक्ट्रॉनिक बाजार पर भी महंगाई का असर है। उत्पादों पर 50 फीसदी तक दाम बढ़ गए हैं। 10 हजार रुपये वाले फ्रिज की कीमत 15 हजार तक पहुंच गई है। इसके साथ ही वॉशिंग मशीन, टीवी, माइक्रोवेव भी महंगे हुए हैं।
फोटो
त्योहार पर ड्राई फ्रूट एक से बढ़कर एक बेहतर पैकिंग में दिया जा रहा है। इसके अलावा लोग अगर चाहें तो अपनी पसंद के मुताबिक भी मेवे को पसंद करके उसे पैक करा सकते हैं। पिछले साल की तुलना में ड्राई फ्रूट्स पैक की मांग बढ़ी है।
गगन, कारोबारी।
फोटो
गिफ्ट में ड्राई फ्रूट और चॉकलेट देने का चलन बहुत हो गया है। हर साल इनकी दुकानदारी बढ़ती जा रही है। बाजार में खरीदारी धनतेरस पर ही दिखाई देगी।
शैलेश गुप्ता, कारोबारी।
ड्राई फ्रूट के थोक के दाम
-------------------
नाम प्रति किलो भाव
बादाम 750 रुपये
पिस्ता 860 रुपये
काजू 850 रुपये
अंजीर 800 रुपये
खुमानी 300 रुपये
किशमिश 330 रुपये
अखरोट 580 रुपये