फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   This time 'Poll Day Monitoring System'

इस बार ‘पोल डे मानीटरिंग सिस्टम’

Sun, 22 Jan 2017 11:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 22 Jan 2017 11:48 PM IST
विज्ञापन
 This time 'Poll Day Monitoring System'
election news jhansi - फोटो : demo
मतदान केंद्रों की हर हलचल की जानकारी पाने के लिए निर्वाचन आयोग ने इस बार ‘पोल डे मानीटरिंग सिस्टम’ लागू किया है। इसके तहत सभी पीठासीन अधिकारी और रिटर्निंग अफसरों के मोबाइल नंबर रजिस्टर्ड किए जाएंगे। यह अधिकारी एसएमएस के माध्यम से आयोग को पल-पल की सूचना के साथ मतदान के प्रतिशत आदि की जानकारी देंगे।
विज्ञापन


एनआईसी के डीआईओ दीपक सक्सेना ने बताया कि निर्वाचन आयोग द्वारा लागू किया गया ‘पोल डे मानीटरिंग सिस्टम’ मतदान वाले दिन सक्रिय रहेगा। जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेट की सूचना निर्वाचन आयोग को मोबाइल से मैसेज के जरिए भेजी जाएगी। इसके लिए पीठासीन अधिकारी और रिटर्निंग अफसरों के मोबाइल नंबर रजिस्टर्ड किए जाएंगे। इन मैसेज के हिसाब से मतदान कार्य की मानीटरिंग होगी।
विज्ञापन


केंद्र पर पोलिंग पार्टी पहुंचने, मॉक पोल, मतदान शुरू होने की सूचना, प्रत्येक दो घंटे के अंतराल पर मतदान, मतदान समाप्ति, यदि निर्धारित समय के बाद मतदान समाप्त हो तो उसकी जानकारी,  पोलिंग पार्टी की वापसी, ईवीएम स्ट्रांग रूम में जमा करने की जानकारी भी एसएमएस के जरिए आयोग को दी जाएगी। मतदान के दौरान यदि कोई गड़बड़ी होती है तो भी निर्वाचन आयोग को एसएमएस भेजा जाएगा, लेकिन यह विशेष परिस्थिति में ही किया जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



इस नंबर पर भेजा जाएगा एसएमएस
निर्वाचन आयोग ने सभी जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेट को मोबाइल नंबर जारी किया है। आयोग के मोबाइल नंबर 9223166166 पर एसएमएस भेजा जाएगा। यही नहीं, आयोग ने 16 एसएमएस भेजने की जिम्मेदारी तय कर दी है। 04 एसएमएस विशेष परिस्थिति में भेजे जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed