फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   This time in Bundelkhand, the area of pulses-oilseed crops will increase

बुंदेलखंड में इस बार दलहनी- तिलहनी फसलों का बढ़ेगा रकबा

Sat, 18 Jun 2022 01:27 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jun 2022 01:27 AM IST
विज्ञापन
This time in Bundelkhand, the area of pulses-oilseed crops will increase
झांसी। मौसम विभाग ने इस बार सामान्य से अधिक वर्षा होने का पूर्वानुमान जारी किया है। इससे किसान उत्साहित हैं और उन्होंने दलहनी व तिलहनी की जुताई व बुवाई के लिए तैयारी शुरू कर दी है।
विज्ञापन

कृषि विभाग के अनुसार मंडल के झांसी, ललितपुर और जालौन में इस साल 6,67,136 हेक्टयर बुवाई का लक्ष्य तय किया गया है। बीते साल दलहनी व तिलहनी फसलों का रकबा 4,79,831 था। इस साल दो लाख हेक्टेयर रकबा बढ़ने की उम्मीद जताई जा रही है। इस बार मौसम विभाग के अनुसार 15 दिन पहले मानसून आने पर दलहनी व तिलहनी फसलों के लिए बुवाई हो जाएगी। जिसके लिए किसानों ने पहले से ही तैयारी कर ली है।
विज्ञापन

कृषि विभाग के अनुसार पिछले साल बीज की मांग कम थी, लेकिन इस बार बीज की मांग बढ़ रही है। अब तक तकरीबन 10 क्विंटल से अधिक बीज की बिक्री हो चुकी है। दलहनी व तिलहनी फसलों में उड़द, मूंग की मांग ज्यादा है। बारिश आने पर इनक ी बिक्री बढ़ने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंडल में ये है मुख्य फसलों का रकबा हेक्टेयर में
-----
फसल 2021 का रकबा लक्ष्य 2022
उड़द 225457 318022
मूंग 11401 12060
अरहर 5433 6608
मूंगफली 31402 43397
तिल 128390 169385
सोयाबीन 16846 49831
दो साल से कोरोना के चलते किसानों की उपज उस तरह से बिक नहीं पाई थी। खाद की भी कमी रही। जिस कारण फसलें प्रभावित हुईं थीं, इस साल लॉकडाउन नहीं है और उपलब्धता अच्छी है। जिस कारण किसानों को फसल अच्छी होने की उम्मीद है। - अविनाश भार्गव, तहसील अध्यक्ष, भारतीय किसान यूनियन
दलहनी व तिलहनी फसलों का रकबा बढ़ने से किसानों की आय बढ़ेगी। बुंदेलखंड के किसानों को एमएसपी बढ़ने से काफी लाभ होगा। अब कोई प्राकृतिक आपदा अगर नहीं आती है तो इस बार किसानों को अच्छा खासा फायदा होगा। - कमलेश लंबरदार जिलाध्यक्ष, भारतीय किसान यूनियन

इस बार किसानों के लिए अच्छी फसल पैदावार होने की संभावना जताई जा रही है। क्योंकि मौसम विभाग के अनुसार मानसून अच्छा और समय से पहले आने की उम्मीद है। - राजित राम, संयुक्त कृषि निदेशक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed