फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   This passion of love, leaving the house in seduction, no more respect... life and pride in trouble

Jhansi News: ये इश्क का जुनून, बहकावे में छोड़ रहीं घर, नहीं रहीं मान...मुश्किल में जान और आन

Thu, 06 Jul 2023 12:26 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 06 Jul 2023 12:26 AM IST
विज्ञापन
This passion of love, leaving the house in seduction, no more respect... life and pride in trouble
कहीं, चंद दिनों की दोस्ती में घरवालों को बिना बताए भाग रहीं, कहीं झांसे में आकर बर्बाद कर रहीं जिंदगी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। फोन पर हुई दोस्ती के बाद युवक के कहने पर एक 15 वर्षीय किशोरी अपना घर छोड़कर दिल्ली से झांसी पहुंच गई। लेकिन, युवक ने उसे धोखा दे दिया और स्टेशन पर पहुंचा ही नहीं, लेकिन किशोरी पर उसके प्यार का भूत सवार है, कहती है कि शादी उसी से करेगी। एक 13 साल की किशोरी अपने से 17 साल बड़े युवक के साथ जालौन से भागकर छत्तीसगढ़ जाने के लिए झांसी स्टेशन पहुंच गई। यहां दोनों पकड़े गए, वरना किशोरी छत्तीसगढ़ पहुंच जाती और पता नहीं उसके साथ क्या होता...? उन्नाव जिले की किशोरी घर छोड़कर झांसी आ गई। स्टेशन पर भटक रही किशोरी को कुछ लोग बचा न लेते तो उसके साथ दुष्कर्म की घटना घट जाती...। एक हफ्ते पहले ओडिशा की तीन बहनें एक महिला के बहकावे में आकर झांसी में अलग-अलग बेच दी गई थीं। दो बहनों की जबरदस्ती बड़ी उम्र के पुरुषों के साथ शादी कर दी गई, उनमें से एक ने अपने साथ मारपीट और कई बार दुष्कर्म की बात बताई थी। गनीमत रही कि तीनों में एक किशोरी भागकर पुलिस तक पहुंच गई थी और पुलिस ने चार-पांच दिन में ही बाकी दोनों किशोरियों को लोगों के चंगुल से बचा लिया। पुलिस ने किशोरियों के भाई को बुलाकर तीनों को मिलाया था। वरना जिंदगी भर किशोरियां मरती-खपती रहतीं। इनके इश्क का जुनून इन्हें कहीं का नहीं छोड़ रहा, किसी के झांसे में आकर घर छोड़ रहीं किशोरियां आए दिन कहीं न कहीं अपनी जान और आन दोनों को मुश्किल में डाल रहीं।
ये मामले तो आजकल के हैं। युवकों के झांसे में आकर घर से भाग रहीं किशोरियों के केस झांसी में आए दिन आ रहे हैं। अधिकांश मामले मुंबई, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, झारखंड,ओडिशा और तमिलनाडु की तरफ जाने के आते हैं। इन किशोरियों के साथ दुष्कर्म, मारपीट और फिर जान से मारने के मामले अनगिनत हैं। झांसी में ही पिछले डेढ़ साल में 30-32 किशोरियों, युवतियां व महिलाओं के शव मिल चुके हैं, इनमें से अब तक किसी की भी शिनाख्त नहीं हुई, इनके शवों का अंतिम संस्कार भी लावारिस के रूप में किया गया।
विज्ञापन

---
फोन पर हुई दोस्ती, युवक से शादी करने दिल्ली से झांसी चली आई किशोरी
केस-1
दिल्ली की रहने वाली किशोरी की तीन महीने पहले झांसी में रहने वाले युवक से जान-पहचान हो गई थी। दोनों के बीच मोबाइल पर लगातार बातचीत होती रहती थी, जिससे नजदीकियां बढ़ गईं थी। पिछले सप्ताह युवक ने किशोरी को झांसी बुलाया। युवक ने किशोरी को झांसी आने पर शादी करने का भरोसा दिया था। इस पर वह तीन दिन पहले घर में किसी को बगैर बताए ट्रेन में बैठकर झांसी आ गई। यहां आकर उसने युवक को फोन किया। लेकिन, वह किशोरी को लेने नहीं आया और उसने अपना मोबाइल फोन बंद कर लिया। किशोरी दो दिनों तक स्टेशन पर भटकती रही। बुधवार को चाइल्ड लाइन की नजर किशोरी पर पड़ी। इस पर उसे सीडब्ल्यूसी के समक्ष पेश किया गया। यहां किशोरी ने अपनी आपबीती सुनाई। सीडब्ल्यूसी के अध्यक्ष राजीव शर्मा ने किशोरी की उसकी मां और बहन से बात कराई, लेकिन वह घर वापस जाने को राजी नहीं हुई। इस पर किशोरी को वन स्टॉप सेंटर भेज दिया गया। युवक के धोखा देने के बाद भी किशोरी उसी से शादी करने पर अड़ी हुई है। कहती है कि 18 साल की उम्र होने पर उसी युवक से शादी करेगी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

---
घर छोड़कर झांसी पहुंची किशोरी के साथ दुष्कर्म की घटना होने से बची

केस-2
झांसी। उन्नाव जिले की रहने वाली 16 साल की एक किशोरी अपने 11 साल के भाई के साथ चार दिन पहले परिवार के लोगों को बगैर कुछ बताए घर छोड़कर झांसी चली आई थी। मंगलवार की रात वह झांसी रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर दो पर फुट ओवरब्रिज के नीचे सोई हुई थी। इसी दरम्यान बुरी नीयत से एक युवक ने उसे दबोच लिया। गनीमत रही कि वहां से गुजर रहे एक वेंडर की उस पर नजर पड़ गई और उसने किशोरी को बचाया। जीआरपी ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही घटना की सूचना किशोरी के परिजनों को भी दे दी गई है। वे किशोरी को लेने के लिए उन्नाव से झांसी के लिए चल दिए हैं। परिजनों का कहना है कि बेटी ने घर छोड़ने के बारे में कभी कुछ नहीं बताया। वह तो बस बेटी को ढूंढ रहे थे, कोई बेटी को गुमराह कर ले गया। ब्यूरो


000000
30 साल के पड़ोसी से शादी रचाने को भाग आई किशोरी...युवक पकड़ा गया तो बोला बहन है
केस-3
झांसी। जालौन में अपने 30 साल के पड़ोसी युवक से शादी रचाने के लिए 13 साल की किशोरी बुधवार को उसके साथ घर से भाग निकली। घरवालों को इसकी भनक भी नहीं लगी कि बेटी छत्तीसगढ़ के रायपुर जाने वाली है। युवक और किशोरी झांसी रेलवे स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार कर रहे थे। तभी उनके हाव-भाव देखकर कुछ लोगों को शक हुआ। इसी दरम्यान चाइल्ड लाइन की उन पर नजर पड़ गई। पूछताछ में पहले तो युवक किशोरी को अपनी बहन बताता रहा। लेकिन, जब आरपीएफ ने युवक से सख्ती से पूछताछ की तो उसने सच उगल दिया। तलाशी में युवक के पास से किशोरी का फर्जी आधार कार्ड भी बरामद हुआ। किशोरी को सीडब्ल्यूसी के समक्ष पेश किया गया। इसके बाद किशोरी पिता को झांसी बुलाया गया। पिता के झांसी आने पर लड़की ने अपनी गलती मानी। किशोरी को उसके पिता के साथ भेज दिया गया। इस दौरान पिता अपना मुंह छिपाए रोता नजर आया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed